{"_id":"59f469a14f1c1b97678b7c88","slug":"varindavan-and-barsana-declared-holy-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन व बरसाना तीर्थस्थल घोषित, अब नहीं मिलेगी शराब और मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन व बरसाना तीर्थस्थल घोषित, अब नहीं मिलेगी शराब और मांस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन धाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने मथुरा जिले की पूर्ववर्ती नगर पालिका परिषद वृंदावन व नगर पंचायत बरसाना के अधिसूचित क्षेत्र को पवित्र तीर्थस्थल घोषित कर दिया है। इस बाबत धर्मार्थ कार्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
वृंदावन व बरसाना को पवित्र तीर्थस्थल घोषित कर दिए जाने के बाद अब इन दोनों क्षेत्रों में शराब और मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें, वृंदावन श्रीकृष्ण की जन्म व क्रीड़ास्थली के साथ ही उनके ज्येष्ठ भ्राता बलराम की भी क्रीड़ास्थली के रूप में विश्वविख्यात है। जबकि, बरसाना राधारानी की जन्मस्थली व क्रीड़ास्थली है।
विज्ञापन
इन पवित्र स्थानों पर हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश अवस्थी ने बताया कि वृंदावन और बरसाना के धार्मिक स्थलों का विकास कराया जाएगा।
सरकार की ओर से इन तीर्थ क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका फायदा वहां की जनता को भी मिलेगा। दोनों क्षेत्रों का सांस्कृतिक दृष्टि से विकास भी कराया जाएगा।