फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi will receive 24 hours light in future

मोदी के वाराणसी को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 09 Jun 2015 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jun 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
 varanasi will receive 24 hours light in future

यूपी के दौरे पर आए केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी के संसदीय क्षेत्र में 24 घंटे बिजली रहने वाली है।

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए उर्जा विभाग द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में पीयूष गोयल ने कहा कि जल्द ही काशी के सभी घाट पूरी रात भरपूर रोशनी में नहाए हुए दिखेंगे। इसके अलावा काशी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी अबाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में कोयले की कमी नहीं है। कोयला प्रचुर मात्रा में देश में ही उपलब्ध है। अप्रैल से जून तक कोयले का उत्पादन 12 फीसदी बढ़ा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी का बिजली संकठ उनके लिए चुनौती है। वह पूरा प्रयास करेंगे कि यहां बिजली बेहतर हो। इसके लिए ऊर्जा मंत्रालय एक ठोस प्लानिंग के तहत काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी यूपी की विजिट सफल रही। वह जिस प्लानिंग से आए थे वह सभी काम पूरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed