फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi_terror attack_possibility

वाराणसी पर अब भी आतंकी खतरा: एडीजी

Tue, 19 Nov 2013 12:15 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi_terror attack_possibility

दस लाख के इनामी तहसीन अख्तर समेत आतंकियों का खतरा पूर्वांचल में मंडरा रहा है।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था मुकुल गोयल का कहना है कि अभी वाराणसी से आतंकी का खतरा टला नहीं है।

बौध परिपथ सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती के पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि आईबी से मिले इनपुट का खुलासा करना ठीक नहीं है।

कई जगहों का लिया जायजा

उन्होंने सोमवार की सुबह 10 बजे एडीजी जीएल मीणा और एसपी सुरक्षा एके पांडेय के साथ छत्ताद्वार से काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश किया। शृंगार गौरी से सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर रायफल चेक की। इसके बाद, हनुमान मंदिर, सरस्वती फाटक, नीलकंठ का जायजा लेने के बाद कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


मुआयना के दौरान छह सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। कंट्रोल रूम की स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्होंने कैमरे को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही नया कंट्रोल रूम बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारनाथ का भी किया मुआयना

इस बीच, एसपी सुरक्षा ने मल्टी जोन मेटल डिटेक्टर को मंगाने का प्रस्ताव रखा। डेढ़ घंटे तक मुआयना करने के बाद वे सारनाथ गए। उन्होंने मूलगंध कुटी बिहार, तथागत के अस्थि अवशेष, बोधिवृक्ष, धमेक स्तूप और संग्रहालय का निरीक्षण किया।


पी शिवली थेरो ने उनसे परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

एनआईए को आशंका है कि पटना और बोधगया में विस्फोट के बाद मास्टर माइंड तहसीन वाराणसी समेत अन्य स्थानों पर घटना को अंजाम दे सकता है। एनआईए ने उसके चार साथियों पर भी इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed