फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   varanasi-loksabha seat-narendramodi-murli manohar joshi-modiinup

'वाराणसी से मोदी नहीं मैं ही लड़ूंगा चुनाव'

Mon, 28 Oct 2013 08:19 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
varanasi-loksabha seat-narendramodi-murli manohar joshi-modiinup

नरेंद्र मोदी के यूपी में वाराणसी से चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों के बीच वहां से मौजूदा भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मीडिया में सिर्फ दुष्प्रचार किया जा रहा है। वारणसी उनकी सीट थी और इस बार भी वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के पीएम उम्मीदवार बनने के बाद से ही खबर आ रही थी कि मोदी लखनऊ या वाराणसी में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

पढ़िए: क्या वाराणसी में ही मुरली बजाएंगे मोदी?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कई नेता भी दबी जुबान में यह मान रहे थे कि मोदी वाराणसी से लड़ सकते हैं। खबर यहां तक आई थी कि जोशी कानपुर से लड़ सकते हैं।

पढ़िए: मोदी एक, चुनावी मैदान अनेक

रविवार को लखनऊ पहुंचे मुरली ने तमाम नेताओं से बातचीत की, तो खबर आई कि जोशी लखनऊ से लड़ने का मन बना रहे हैं और मोदी का वाराणसी से लड़ना लभगभ तय हो गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी पर टिप्पणी, बजरंगबली का अपमान

हालांकि, जोशी ने सोमवार को यह बयान देकर शायद एक नए बवाल-नई बहस को जन्म दे दिया है कि वो वाराणसी नहीं छोड़ेंगे।

पटना जरूरी या बॉलीवुड?
जोशी ने देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर भी गंभीर सवाल उठाए। जोशी ने पूछा, 'शिंदे साहब को जवाब देना चाहिए कि उनके लिए बॉलीवुड जरूरी था या पटना। यह सरकार हर तरफ सिर्फ उपेक्षा कर रही है।'

लखनऊ की तमाम राजनीतिक हलचल...पता है ये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed