फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vande Mataram The school echoed with the enthusiasm of hundreds of students.

Lucknow News: वंदे मातरम... सैकड़ों विद्यार्थियों के जोश से गूंजा विद्यालय

Tue, 25 Aug 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram The school echoed with the enthusiasm of hundreds of students.
टीडी गर्ल्स कॉलेज में अमर उजाला एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मौज
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को वंदे मातरम गतिविधि एवं शपथ पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026 के तहत हुए आयोजन में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास और नागरिक जिम्मेदारी की शपथ ली। शपथ लेने वाले विद्यार्थियों को शपथपत्र भी दि गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस अभियान में सक्रिय सहभागिता और सहयोग कर रही है। सरकार ने इसे केवल अभियान के रूप में न लेकर नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक और सहभागी बनाने के अवसर के रूप में लिया है। अभियान के माध्यम से वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ चार प्रमुख संकल्पों... महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास और नागरिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक प्रदेश के हजारों नागरिक इससे जुड़कर संकल्प ले चुके हैं।

जिम्मेदार नागरिक बनने को किया प्रेरित
कार्यक्रम में प्रबंधक महादेव प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह, शिक्षक सुधा सिंह, सुभाष बाजपेयी, राम विनय उपाध्याय, अंजलि सिंह, शीतल कुशवाह और माधुरी कुशवाह ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

टीडी गर्ल्स कॉलेज में अमर उजाला एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मौज

टीडी गर्ल्स कॉलेज में अमर उजाला एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मौज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed