फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways to purchase 24 additional AC sleeper buses for nine cities

यूपी: नौ शहरों के लिए 24 और एसी स्लीपर बसें खरीदेगा रोडवेज, लखनऊ से इन शहरों के लिए मिलेगी सुविधा

Thu, 17 Sep 2026 10:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 17 Sep 2026 10:54 AM IST
सार

निजी बस ऑपरेटरों के सुझाव पर नौ नए रूट शामिल किए गए। इनमें लखनऊ से गया, इंदौर, दिल्ली वाया बरेली, गोरखपुर से दिल्ली वाया लखनऊ, गाजियाबाद से गोरखपुर वाया लखनऊ और गाजियाबाद से बनारस समेत नौ रूट हैं।
 

विज्ञापन
UP: Roadways to purchase 24 additional AC sleeper buses for nine cities
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : GreenCell Mobility

विस्तार

अंतरराज्यीय बस समझौते के तहत परिवहन निगम नौ नए रूटों पर 24 और एसी स्लीपर बसें चलाएगा। इनमें लखनऊ से गया, इंदौर और दिल्ली वाया बरेली समेत अन्य रूट शामिल हैं। इन बसों के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 सितंबर को निविदा खोली जाएगी।

विज्ञापन


एक सितंबर को हुई प्री-बिड बैठक में निजी बस ऑपरेटरों के सुझाव पर नौ नए रूट शामिल किए गए। इनमें लखनऊ से गया, इंदौर, दिल्ली वाया बरेली, गोरखपुर से दिल्ली वाया लखनऊ, गाजियाबाद से गोरखपुर वाया लखनऊ और गाजियाबाद से बनारस समेत नौ रूट हैं। इन पर 24 अतिरिक्त स्लीपर बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस को 45 से 50 सीट से ज्यादा नहीं देने के मूड में है सपा, इस आधार पर टिकट बांटने की है तैयारी; जानिए कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, इन जिलों से दो-तीन दिन में हो जाएगी विदाई; बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी


क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि पहली बार परिवहन निगम पीपीपी मॉडल पर अंतरराज्यीय एसी स्लीपर बसों का संचालन करेगा। पहले सात राज्यों के बीच 15 रूटों पर 30 बसें चलाने की सहमति बनी थी। नए रूट जुड़ने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई गई है।

बसें 30 और 36 बर्थ वाले दो मॉडल में होंगी। 800 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रूट पर तीन बसें और दो चालक तैनात होंगे। अन्य रूटों पर दो बसें अप-डाउन करेंगी। 25 सितंबर तक निविदा डाली जा सकेगी और 26 सितंबर को इसे खोला जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के 90 दिन के भीतर स्लीपर बसों का संचालन शुरू कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed