{"_id":"688ccc8bcfd02be7f60cbd73","slug":"vande-bharat-train-problems-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1320071-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वंदे भारत की छत से टपकने लगा पानी, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वंदे भारत की छत से टपकने लगा पानी, शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वंदे भारत एक्सप्रेस की छत से पानी टपकने की शिकायत आई है। वहीं दून एक्सप्रेस की बोगियों में पानी संकट से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
पैसेंजर गुरविंदर सिंह ने रेल मंत्रालय से शिकायत की है कि वह वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-3 से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। बोगी की छत से पानी टपकने से सफर मुहाल हो गया। कोच अटेंडेंट से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शिकायत पर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है। दूसरी ओर दून एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे यात्री राजेश यादव ने बोगी में पानी न होने की शिकायत की। बताया कि थर्ड एसी कोच बी-1 व बी-2 में पानी नहीं है। बताया कि न तो वॉश बेसन में पानी आ रहा है और न ही शौचालय में।