फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   van driver committed suicide by jumping in front of train in Lucknow When police arrived with summons

UP News: पुलिस समन लेकर पहुंची... तो वैन चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; हादसे में हो गई थी बालक की मौत

Wed, 17 Sep 2025 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस समन लेकर पहुंची तो घबराए, परेशान वैन चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी गाड़ी से हादसे में एक बालक की मौत हो गई थी। उसी घटना का मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन
van driver committed suicide by jumping in front of train in Lucknow When police arrived with summons
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण, भारतलाल गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पुलिस समन लेकर पहुंची तो परेशान वैन चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व जीआरपी की टीम ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना निगोहां थाना क्षेत्र के हरिवंशखेड़ा गांव की है। गांव निवासी भारतलाल गुप्ता (50) निजी वैन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी गायत्री ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे भारतलाल वकील से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि मस्तीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा है। खबर पाकर हम लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गायत्री ने आगे बताया कि वर्ष 2005 में उनके पति की गाड़ी से मोहनलालगंज के गौरा में सड़क दुर्घटना हो गई थी। एक्सीडेंट में एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। मुकदमे को लेकर पति काफी परेशान रहते थे। मामले को लेकर रविवार को मोहनलालगंज पुलिस उनके घर वारंट लेकर गिरफ्तार करने आई थी। पति से कहा मेरे साथ चलो तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि कपड़े पहनकर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतलाल कपड़े पहनने के बहाने घर के अंदर गया और जेल जाने के डर से पीछे लगे दरवाजे से निकलकर भाग गए थे। तभी से वह काफी अवसाद में थे। इसी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के तीन बेटे ऋषभ, आयुष, आदित्य व एक बेटी सपना है। बड़ा बेटा ऋषभ निजी कंपनी में नौकरी करता है। आयुष ऑटो ड्राइवर है। आदित्य और सपना पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed