फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaish Traders Conference: CM Yogi said, now the mafia cannot do the audacity of kidnapping the traders

वैश्य व्यापारी सम्मेलन : सीएम योगी बोले, अब माफिया नहीं कर सकते व्यापारियों के अपहरण का दुस्साहस

Mon, 15 Nov 2021 10:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Nov 2021 10:34 AM IST
सार

वैश्य व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1991 में वाराणसी में फिरौती लेकर भी विहिप के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद गोपाल रुंगटा की निर्मम हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Vaish Traders Conference: CM Yogi said, now the mafia cannot do the audacity of kidnapping the traders
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब कोई माफिया या गुंडा किसी व्यापारी से न तो गुंडा टैक्स वसूल सकता है और न ही उनका अपहरण करने का दुस्साहस कर सकता है। पर्व व त्योहार पर कोई दंगाई भी व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्हें पता है कि यदि ऐसा किया तो नुकसान की भरपाई करते-करते सात पीढ़ियां थक जाएंगी, फिर भी भरपाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित वैश्य व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1991 में वाराणसी में फिरौती लेकर भी विहिप के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद गोपाल रुंगटा की निर्मम हत्या की गई थी। लेकिन अब कोई माफिया व्यापारी के अपहरण का दुस्साहस नहीं कर सकता। साथ ही व्यापारियों को बताया कि प्रदेश में सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा नेटवर्क है। निवेश के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद की जा रही है।  
विज्ञापन


साझा प्रयास से बढ़े रोजगार के अवसर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है। जब केंद्र सरकार का सहयोग, प्रदेश सरकार की नीतियां और उद्यमियों-व्यापारियों का प्रयास एक साथ जुड़ता है तो रोजगार भी सृजित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार करोड़ कांवड़ियों की यात्रा में तिनका तक नहीं हिलता
योगी ने कहा कि पिछली सरकार में कावड़ यात्रा रोक दी जाती थी। 2017 में हमारी सरकार बनने पर अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की संकट की बात करते हुए इसे रोकने का प्रस्ताव रखा, तो मैंने कहा... एक बार तो होने ही दीजिए, हम कांवड़ यात्रा रोकने नहीं आए हैं। अब चार करोड़ कांवड़ियों की यात्रा में तिनका तक नहीं हिलता।

कुंभ से अर्थव्यवस्था हुई मजबूत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए। अध्ययन किया गया तो सामने आया कि इससे प्रयागराज की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। वहां ऐसा कोई वर्ग नहीं था जिसे कुंभ से आय न हुई हो। 

अब तो अपराधी डरेंगे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले लोग कैराना व कांधला से पलायन कर रहे थे। बताया कि गत दिनों कैराना प्रवास के दौरान 5वीं कक्षा की एक बच्ची मिली। जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हें स्कूल जाने में डर तो नहीं लगता तो उसने कहा कि आप आ गए हैं न, तो क्यों डरेंगे हम। अब तो अपराधी डरेंगे।


तो भारत महाशक्ति होता
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद विश्व में भारत की हर क्षेत्र में धमकदार पहचान बनी है। 1947 में भारत के पास ऐसा मजबूत नेतृत्व होता तो देश आज विश्व की महाशक्ति होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed