फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vaccination of 87.8% of children in Lucknow is complete, yet only 20.1% receive a complete diet.

लखनऊ: टीकाकरण को लेकर आई जागरूकता पर बच्चों की थाली अभी अधूरी, पोषण संकेत चिंताजनक

Thu, 17 Sep 2026 12:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

बच्चों के पोषण की तस्वीर सुधरी नहीं है। पांच साल में बौनापन 32.1 फीसदी से घटकर 31 फीसदी हुआ है। कम वजन वाले बच्चों का प्रतिशत 25.5 से 27.8 हो गया है। 

विज्ञापन
Vaccination of 87.8% of children in Lucknow is complete, yet only 20.1% receive a complete diet.
टीकाकरण (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हालांकि, पोषणयुक्त आहार की तस्वीर अभी भी खराब है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 की ओर से बीते सप्ताह जारी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 12 से 23 महीने के 87.8 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। हालांकि, पर्याप्त विविध आहार लेने वाले बच्चों का आंकड़ा सिर्फ 20.1 फीसदी ही है।

विज्ञापन


पांच साल पहले राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 में लखनऊ में टीकाकरण का आंकड़ा 68.9 प्रतिशत था। यानी पूर्ण टीकाकरण में 18.9 प्रतिशत का सुधार हुआ है। बच्चों के लिए पर्याप्त विविध आहार का आंकड़ा भी सर्वेक्षण-5 के मुकाबले बेहतर हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें काफी सुधार की जरूरत है। सर्वेक्षण 5 में छह से 23 महीने की उम्र के बच्चों में पर्याप्त आहार पाने वालों का आंकड़ा केवल 2.3 फीसदी था। इस लिहाज से इसमें काम हुआ है। प्रदेश के 75 जनपदों में इस मामले में लखनऊ 21वें स्थान पर था।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष उपाध्याय के मुताबिक पर्याप्त विविध आहार का मतलब भोजन में चार खाद्य समूहों का शामिल होना है। ये खाद्य समूह- अनाज, दालें, फल-सब्जियां और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोषण संकेतकों में चिंताजनक स्थिति: बच्चों के पोषण की तस्वीर सुधरी नहीं है। पांच साल में बौनापन 32.1 फीसदी से घटकर 31 फीसदी हुआ है। कम वजन वाले बच्चों का प्रतिशत 25.5 से 27.8 हो गया है। वेस्टिंग (लंबाई के अनुपात में वजन) का आंकड़ा भी 11.5 फीसदी से 14.6 फीसदी हो गया है।

बच्चों के टीकाकरण और पर्याप्त आहार की स्थिति

संकेतक एनएफएचएस-5 एनएफएचएस-6  बदलाव प्रदेश एनएफएचएस-6
पूर्ण टीकाकरण 68.9% 87.8% +18.9% अंक 81.4%
बीसीजी टीका 87.5% 97.9% +10.4% अंक 94.3%
तीन खुराक पेंटावेलेंट 78.2 97.1% +18.9% अंक उपलब्ध नहीं
तीन खुराक रोटावायरस 61.3% 93.1% +31.8% अंक उपलब्ध नहीं
 पर्याप्त आहार  2.3% 20.1% +17.8% अंक 17.1%
स्तनपान करने वाले बच्चों को पर्याप्त आहार  3.0% 23.4% +20.4% अंक उपलब्ध नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed