{"_id":"61af7fd553f73248ba41fd75","slug":"vaccination-crosses-17-crores-in-up-cluster-2-0-increased-the-speed-of-vaccination-in-villages-78-05-percent-people-of-the-state-have-taken-the-first-dose-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में टीकाकरण 17 करोड़ पार : क्लस्टर 2.0 से गांवों में बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, प्रदेश के 78.05 प्रतिशत लोग ले चुके हैं वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में टीकाकरण 17 करोड़ पार : क्लस्टर 2.0 से गांवों में बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, प्रदेश के 78.05 प्रतिशत लोग ले चुके हैं वैक्सीन की पहली डोज
Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
सार
गांव- गांव टीकाकरण नहीं कराने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर संबंधित लोगों को बूथ पर लाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विस्तार
प्रदेश में टीकाकरण के मामले में मंगलवार को फिर रिकॉर्ड बन गया है। टीकाकरण का ग्राफ 17 करोड़ पार हो गया है। यहां करीब 78.05 प्रतिशत लोगों को पहली डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में टीकाकरण की गति लगातार बढ़ रही है। क्लस्टर 2.0 से गांवों में टीकाकरण की रफ्तार बढ गई है। गांव- गांव टीकाकरण नहीं कराने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर संबंधित लोगों को बूथ पर लाकर टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि मंगलवार को कुल टीकाकरण 17 करोड़ चार लाख से अधिक हो गया है। इसमें पहली डोज 11 करोड़ 56 लाख से अधिक और दूसरी डोज पांच करोड़ 48 लाख से अधिक है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। प्रदेश में अब तक 78.05 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 36.63 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
लखनऊ पहले स्थान पर
टीकाकरण के मामले में लखनऊ 54 लाख टीका लगाकर पहले स्थान पर है। इसी तरह प्रयागराज में 47 लाख, आजमगढ़ में 42 लाख, बरेली, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी में 39- 39 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है।