{"_id":"6ab3939c7bdb1eda400e32c8","slug":"mohd-jasmir-ansari-to-be-leader-of-opposition-in-up-legislative-council-akhilesh-yadav-gives-nod-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई मुहर
Wed, 23 Sep 2026 02:24 PM IST
Bhupendra Singh
अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:24 PM IST
सार
यूपी विधान परिषद में सपा के मो. जासमीर अंसारी नेता प्रतिपक्ष होंगे। अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मो. जासमीर अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए जासमीर अंसारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
जासमीर अंसारी वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल बिहारी यादव की जगह लेंगे।
पार्टी के इस फैसले को आगामी राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
जासमीर अंसारी के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जल्द ही वह औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जासमीर मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन