फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of Netaji having best of both worlds Along with Honorable one in fix and team left in limbo

सुना है क्या: नेताजी के दोनों हाथों में लड्डू की कहानी, साथ ही 'आफत में माननीय और अधर में लटकी टीम' के किस्से

Wed, 23 Sep 2026 12:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 12:29 PM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
story of Netaji having best of both worlds Along with Honorable one in fix and team left in limbo
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'नेताजी के दोनों हाथों में लड्डू' की कहानी। इसके अलावा 'आफत में माननीय' और 'अधर में लटकी टीम' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

नेताजी के दोनों हाथों में लड्डू

प्रदेश में शिक्षक नेताओं के चुनाव की डुगडुगी बज गई है। इसमें शिक्षकों के एक नेताजी के दोनों हाथ में लड्डू दिख रहे हैं। दरअसल, नेताजी खुद अपना शिक्षक संघ छोड़कर सत्ताधारी दल से हाथ मिलाने को तैयार हैं। इसके लिए पूरी फील्डिंग भी हो चुकी है। इसके बाद भी उनका शिक्षक संघ उनके समर्थन में है। चर्चा तो यहां तक है कि उनकी सीट के संबंधित जिलों ने इस बारे में लिखत-पढ़त में नेताजी के समर्थन की बात तक कह दी है। इससे नेताजी गदगद हैं क्योंकि उनके दोनों हाथों में लड्डू हैं।

विज्ञापन

आफत में माननीय

आजकल राजधानी के पास वाली औद्योगिक नगरी का सियासी पारा गरम है। देश के किसी सबसे पिछड़े इलाके से भी बदतर सड़कें, जाम और गड्ढों ने उन लोगों को भी दुश्मन बना दिया है जो सोते-जागते पार्टी का नाम जपते थे। सत्तारूढ़ दल के तीन माननीयों की हार का सट्टा इस पर चल रहा है कि कौन कितने वोटों से हार का रिकार्ड बनाएगा। भनक पाकर एक माननीय सोशल मीडिया पर मुस्तैद हो गए हैं तो दूसरे का दिल्ली आने-जाने का खर्च बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधर में लटकी टीम

जापान पैरा एशियाई खेलों के लिए तमाम खेलों में देश की टीमों की घोषणा हो चुकी है लेकिन सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद वाले खेल में टीम का चयन अभी लटका है। तीन खिलाड़ी टीम में जगह पाने को लेकर कोर्ट से गुहार कर चुके हैं। लिहाजा मंत्रालय ने भी अपने हाथ खींच लिए। मामला उलटा न हो जाए, इस डर से दल को मंजूरी नहीं दी। हालांकि, व्हाट्सएप ग्रुप में खिलाड़ियों की किट के साइज फाइनल हो गए। अब उनके सपनों को मंत्रालय पूरा करने से रहा। इस मामले में जीत-हार का फैसला मैदान में नहीं, अदालत की चौखट से होने की उम्मीद ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed