बेसिक स्कूलों में होंगी 32 हजार भर्तियां, बेरोजगार हैं तो देखें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने 32 हजार शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती का फैसला किया है। ये अनुदेशक उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू करने की योजना बनाई है। इसमें बेचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) पास युवाओं को मौका दिया जाएगा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया है। कक्षा-6, 7 और 8 के पाठ्यक्रम में ‘खेल और स्वास्थ्य’ नाम से एक किताब भी शामिल है, पर अधिकतर स्कूलों में यह विषय पढ़ाने के लिए ट्रेंड शिक्षक नहीं हैं।
शासन के निर्णय के अनुसार, 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में भी शारीरिक शिक्षा अनुदेशक तैनात किए जाएंगे। अभी यह सुविधा 100 से ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में ही दी गई है।
जानें क्या होगी योग्यता
शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती के लिए अभ्यर्थियो को हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और बीपीएड में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। शासन के अधिकारियों के मुताबिक, इन अनुदेशकों को सात हजार रुपये प्रति माह मानदेय का भुगतान किया जाएगा। करीब 32 हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों में इनकी तैनाती की जाएगी।
‘शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती के लिए सीएम की सहमति मिल गई है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।’अहमद हसन, बेसिक शिक्षा मंत्री