{"_id":"5b3289604f1c1b64068b8597","slug":"utttar-pradesh-government-could-bring-supplementary-budget-in-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है योगी सरकार, जुलाई अगस्त में हो सकता है सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है योगी सरकार, जुलाई अगस्त में हो सकता है सत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार विधानमंडल के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार अनुपूरक बजट में कुछ लोकलुभावन योजनाओं व कार्यक्रमों का भी एलान कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि अभी विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई या अगस्त में सत्र बुलाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन
इसमें चालू योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत होने पर मांग की जाएगी। चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए अनुपूरक बजट पर इसकी छाया नजर आ सकती है। चुनाव से पहले मिनी बजट की तरह अनुपूरक बजट लाया जा सकता है।
विज्ञापन