फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttarakhand delegation arrives to study the Lucknow Model.

Lucknow News: लखनऊ मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल

Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand delegation arrives to study the Lucknow Model.
प्रतिनि​धिमंडल के साथ मेयर और नगर आयुक्त।
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में तीसरे स्थान पर रहे नगर निगम के स्वच्छता और शहरी विकास मॉडल का अध्ययन करने उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल शहर पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल 24 जुलाई तक राजधानी में रहेगा। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में भेंटकर उन्हें स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और शहरी विकास में नगर निगम के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम की उपलब्धियों और स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदर्शन पर वीडियो भी दिखाया गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने स्वच्छता और शहरी विकास में अपनाई गई नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की जानकारी दी। महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसहभागिता और आधुनिक तकनीक से स्वच्छ व स्मार्ट शहर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने ऐसे अध्ययन भ्रमण को अनुभवों के आदान-प्रदान का माध्यम बताया। प्रतिनिधिमंडल को कचरा प्रबंधन, पानी के प्रबंधन और पुराने कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी मिली। उन्हें घर-घर से कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की व्यवस्थाएं भी बताई गईं। प्रतिनिधिमंडल ने यूपी दर्शन पार्क, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीएम ग्रिड सड़क परियोजना का भ्रमण किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed