फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh weather: Weather is predicted to change after two days, predictions have also been made about su

यूपी का मौसम: दो दिन के बाद मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान, धूप को लेकर भी हुई भविष्यवाणी, जानिए अनुमान

Tue, 03 Dec 2024 07:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Dec 2024 07:12 AM IST
सार

 Weather of UP: यूपी में फिलहाल दो-तीन दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में तेज सर्दी कब से पड़नी शुरू हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh weather: Weather is predicted to change after two days, predictions have also been made about su
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी में सोमवार को भी लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस की। रविवार के मुकाबले दिन के पारे में बढ़ोतरी रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में रूखापन रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों में लखनऊ के तापमान और मौसम में कोई बड़ा बदलाव दिखने के आसार नहीं है। ऐसे में दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। दो दिन के बाद नए बने वेदर सिस्टम के केरल की ओर शिफ्ट होने से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री की उछाल के साथ 28.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शहर के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज और लालबाग पर सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक लाल श्रेणी में रहा। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए ऐसी हवा बेहद खराब मानी जाती है। गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन


इस बार पड़ेगी कम सर्दी 
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 124 वर्षों के दौरान इस साल नवंबर सबसे गर्म रहा। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार दिसंबर और जनवरी का न्यूनतम व अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। दिसंबर में बारिश की संभावना नहीं है। इससे पहले अक्तूबर में भी गर्मी का रिकॉर्ड बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ और बारिश के आसार न होने से दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1901 से 2024 के बीच इस साल नवंबर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान का औसत बीते 124 वर्षों के दौरान सबसे ज्यादा रहा। इस बार दिसंबर में ठंड भी सामान्य से कम होने का अनुमान है। शीतलहर के दिनों की संख्या भी औसत से रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed