फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh tops in ranking of Atal Jal mission Scheme

Jal Mission Ranking: अटल भूजल योजना की रैंकिंग में UP अव्वल, हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र तक ये राज्य रहे पीछे

Sat, 06 Jan 2024 06:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

अटल भूजल योजना की रैंकिंग में सात राज्यों में उत्तर प्रदेश के जिले, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर एक खास रिकॉर्ड बनाया है। सरकार की ओर से दिसम्बर 2023 की रैंकिंग जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh tops in ranking of Atal Jal mission Scheme
यूपी की जल मिशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल भूजल योजना को लेकर ताजा रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश टॉप पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों जरूरत भर के पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ता था।  ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को अपनी नियति मान लिया था।  ऐसा अब बिल्कुल नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछले साढ़े छह साल में उत्तर प्रदेश की इस नियति को बदलकर रख दिया है। गांव गांव तक पानी पहुंचाना हो या उसकी गुणवत्ता यूपी सिरमौर है। अटल भूजल योजना की रैंकिंग में भी यही साबित हुआ है। 

विज्ञापन

 
हर घर नल से जल योजना के माध्यम से पानी तो गांव-गांव पहुंच ही रहा है साथ ही जल संरक्षण में भी  उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल हो चुका है।  भू जल स्तर में गिरावट को रोकने में देश के छह राज्यो से यूपी कहीं आगे निकल गया है। प्रदेश को भूजल योजना की रैंकिंग में अव्वल नंबर मिला है। 

विज्ञापन

इन राज्यों को छोड़ दिया पीछे
जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर तेजी से चल रहे भूगर्भ जल को बचाने के अभियानों की वजह से यूपी गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।  भूजल स्तर को बेहतर करने और किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से योजना यूपी में काफी कारगर साबित हुई है।   भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबंधन और नियमन को यूपी के 10 जिलों (चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, मुज्जफरनगर, शामली, ललितपुर, महोबा, बागपत और मेरठ) में तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

यूपी में अटल भूजल योजना कायम कर रही नए आयाम
ताजा आंकड़े दिसम्बर 2023 में जारी किए गए हैं।  इस रैंकिंग में यूपी ने अटल भूजल योजना में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।  यूपी के बाद महाराष्ट्र, तीसरे पर मध्य प्रदेश है।  जबकि हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान इन तीनों राज्यों से पीछे हैं।  जिला रैंकिंग में सभी सात राज्यों के 78 जिलों में यूपी के पांच जिले (शामली, झांसी, ललितपुर,मुज्ज्फरनगर, हमीरपुर) टॉप 10 में शामिल हुए हैं।  

इसी तरह से ब्लाक स्तर पर जारी रैंकिंग में देश के 193 ब्लाकों में यूपी के पांच ब्लाक (झांसी का बबीना, शामली का कंधला, हमीरपुर का मुस्करा, ललितपुर का तालबेहट, झांसी का मऊरानीपुर) टॉप 10 में हैं।  इसी तरह से ग्राम पंचायत स्तर पर जारी रैंकिंग में देश के 8353 ग्राम पंचायतों में यूपी की 7 ग्राम पंचायतें शामिल हुई हैं।  इन ग्राम पंचायतों में  मऊरानीपुर झांसी की भडरवारा ग्राम पंचायत, चकारा ग्राम पंचायत, खंडरका ग्राम पंचायत, रोरा ग्राम पंचायत और खरखोडा मेरठ की आढ़ ग्राम पंचायत, बुढाना मुज्जफरनगर की अलीपुर अलटना ग्राम पंचायत और फुगाना ग्राम पंचायतें शामिल हैं।  

विज्ञापन

भूजल के बाद भूगर्भ जल में होगा सुधार- स्वतंत्र देव सिंह
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबंधन और नियमन के 10 जिलों में तेजी से चल रहे कार्यों की सराहना की है। उन्होंने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव समेत समस्त अधिकारियों और जमीनी स्तर तक योजना को ले जा रहे इंजीनियरों और कर्मचारियों की भी तारीफ की है।  उन्होंने कहा है कि योजना से बहुत जल्द यूपी में भूमिगत जल की कमी की समस्या से निजात मिल जाएगी और आने वाले समय में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed