फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Severe heat returns to the state, with temperatures above 40 in 16 districts

UP Weather: प्रदेश में भीषण गर्मी की वापसी, 16 जिलों में पारा 40 के ऊपर; आज इन शहरों में लू की चेतावनी

Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में लू का असर हो सकता है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Severe heat returns to the state, with temperatures above 40 in 16 districts
यूपी में मौसम का बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में माैसम ने रविवार को अचानक करवट लिया और तपिश भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। माैसम विभाग का कहना है यूपी में अगले एक हफ्ते तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आ सकती है।

विज्ञापन



साथ ही मंगलवार से अगले तीन दिन यानी नाै जून से 11 जून के दाैरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के लू की चपेट में आने की आशंका है। रविवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश और तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं तराई के महराजगंज आदि कुछ जिलों में सुबह तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी देखने को मिली। बादलों की आवाजाही से साथ चलीं।
विज्ञापन




रविवार को बांदा और झांसी 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहे। इसके अलावा प्रयागराज में 42.8 डिग्री, कानपुर और फर्रूखाबाद में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब माैसम शुष्क रहेगा और क्रमश: तापमान का बढ़ना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 43.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 43.2 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 42.8 डिग्री सेल्सियस
कानपुर- 42.4 डिग्री सेल्सियस
फर्रुखाबाद- 42.4 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed