यूपी में पूरी हुई आखिरी चरण की वोटिंग, 60.03 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अंतिम चरण का मतदान बुधवार को पूरा हुआ। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोट डाले गए। मतदान शाम पांच बजे तक हुआ। शाम 5 बजे तक औसत 60.03 फीसदी वोटिंग हुई।
यहां देखें, जिलोवार मतदान प्रतिशत
भदोही- 58.30 प्रतिशत
चंदौली- 61.13 प्रतिशत
गाजीपुर- 59.69 प्रतिशत
जौनपुर- 58.73 प्रतिशत
मिर्जापुर- 60.80 प्रतिशत
सोनभद्र- 61.00 प्रतिशत
वाराणसी- 60.95 प्रतिशत
सातवें चरण की 40 सीटों के लिए 535 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। चुनाव आयोग ने 3246 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया था। यहां पर काफी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि सबसे अधिक कुल 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि सबसे कम छह प्रत्याशी केराकत सीट से हैं। सातवें चरण में हो रहे कुल 40 सीटों के चुनाव में आठ अनुसूचित जाति, जबकि दो अनुसूचित जन जाति के लिए सुरक्षित हैं। पूरे क्षेत्र को 1029 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
इन क्षेत्रों में पुराना मतदान प्रतिशत
2007 के विधानसभा चुनाव में 49.19 प्रतिशत
2009 के विधानसभा चुनाव में 46.74 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में 57.92 प्रतिशत
2014 के विधानसभा चुनाव में 55.36 प्रतिशत
मतदान की स्थिति
कुल मतदाता--1.41 करोड़
पुरुष मतदाता--0.76 करोड़
महिलाएं--0.65 करोड़
थर्ड जेंडर--706
कुल प्रत्याशी--535
महिला प्रत्याशी--51
मतदान केंद्र--8682
मतदेय स्थल--14458
संवेदनशील मतदान केंद्र--1843
संवेदनशील मतदेय स्थल--3246
मतदान में लगे कर्मी--71671
कुल ईवीएम--19771
सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र--भदोही (मतदाता-4.15 लाख)
सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र--वाराणसी दक्षिण (मतदाता-2.81 लाख)
ये थे 2012 के चुनाव नतीजे
सपा--23
बसपा--05
भाजपा--04
कांग्रेस--03
कौएद--1
अपनादल--1
अन्य--03
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी
बसपा--40
भाजपा--32
सपा--31
कांग्रेस--09
रालोद--21
सीपीआई--14
सीपीआईएम--06
अन्य व निर्दलीय--382
किस दल के कितने दागी उम्मीदवार
बसपा-17
भाजपा-13
सपा-19
कांग्रेस-5
रालोद-4
अन्य-57
प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
बसपा--7.20 करोड़
भाजपा--5.63 करोड़
सपा--3.74 करोड़
कांग्रेस--2.73 करोड़
रालोद--0.77 करोड़
कितनी महिला प्रत्याशी
बसपा--4
भाजपा--7
सपा--3
कांग्रेस--0
रालोद--0