{"_id":"61fffbba86f53178c16fec16","slug":"uttar-pradesh-records-2779-new-corona-cases-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in UP: यूपी में रविवार को मिले 2779 नए कोरोना मरीज, 7117 डिस्चार्ज, संक्रमण दर में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in UP: यूपी में रविवार को मिले 2779 नए कोरोना मरीज, 7117 डिस्चार्ज, संक्रमण दर में आई गिरावट
Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर गिरकर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई। पहले चरण के 10 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन तक इसके एक फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है। इससे राजनीतिक दलों को जहां राहत मिलेगी, वहीं चुनाव में मतदान का ग्राफ भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 2779 नए मरीज मिले हैं, जबकि 7117 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब कुल 28156 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 178355 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 2779 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक कुल 100621110 सैपल की जांच की गई हैं। इसी तरह प्रदेश में 15 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें लखनऊ, चंदौली, बलिया, हरदोई व वाराणसी में दो-दो, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गोंडा, बस्ती में एक- एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
टीकाकरण का ग्राफ
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14 कोरड़ 93 लाख 26 हजार 969 तथा दूसरी डोज 10 करोड़ 66 लाख 91 हजार 817 दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक एक करोड़ छह लाख 55 हजार 747 वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 3 लाख 40 हजार 499 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। अब तक 1701133 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 26 करोड़ 87 लाक 16 हजार 165 डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोगों ने अपील की है कि कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले।
विज्ञापन
प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर गिरकर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई। पहले चरण के 10 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन तक इसके एक फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है। इससे राजनीतिक दलों को जहां राहत मिलेगी, वहीं चुनाव में मतदान का ग्राफ भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रदेश में दिसंबर तक कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे रही है। चार जनवरी को यह 0.59 फीसदी पर पहुंच गई थी। पांच जनवरी को 1.05 फीसदी और छह को 1.58 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा हुआ। हालत यह रही कि संक्रमण दर 19 जनवरी को 7.70 फीसदी पर पहुंच गई। इस दिन तीसरी लहर में सर्वाधिक 15622 संक्रमित मिले थे। इसके बाद लगातार गिरावट हो रही है। 31 दिन 6 फरवरी को संक्रमण दर गिरकर 1.55 फीसदी पर पहुंच गई।
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है इस सप्ताह संक्रमण की दर में तेजी से गिरावट होगी। ऐसे में उम्मीद है कि पहले चरण के मतदान के दिन तक यह एक फीसदी से नीचे आ जाएगी। यह सामान्य स्थिति की ओर इशारा करता है। संक्रमण दर में इस गिरावट को सियासी नजरिए से भी फायदेमंद माना जा रहा है। इससे पहले चरण में मतदान प्रतिशत भी बढ़ सकता है। साथ ही अन्य चरणों के लिए चुनाव आयोग की ओर से पार्टियों को रैली सहित अन्य गतिविधियों में राहत मिल सकती है।
17 जिलों में इकाई में मरीज
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट हुई है। स्थिति यह है कि 17 जिलों में इकाई में मरीज मिले हैं। अब सौ से अधिक मरीज वाले सिर्फ पांच जिले हैं। इसमें लखनऊ में 365, झांसी में 200, वाराणसी में 135, गौतमबुद्ध नगर व लखीमपुर खीरी में 119-119 मरीज मिले हैं।
कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट राहतभरी खबर है। उम्मीद है कि पहले चरण के चुनाव तक संक्रमण दर सामान्य स्थिति में पहुंच जाए। अब जो संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। - डॉ. वेदव्रत सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक