फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh ranks second in india consulting with E. Sanjeevani

सीएम योगी की अगुवाई में पिछड़े राज्य के तमगे को तोड़ रहा यूपी, ई संजीवनी से परामर्श लेने में देश में दूसरे पायदान पर

Fri, 18 Dec 2020 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Dec 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh ranks second in india consulting with E. Sanjeevani
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी पिछड़ेपन के तमगे को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बना रहा है। इससे देश दुनिया में उप्र की छबि बदल रही है। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के ई संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श लेने में देश में उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर आना इस बात का सबूत है कि यूपी के लोगों में डिजिटल सेवाओं का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना का कहर शुरू होने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य स्तर पर रोजाना उच्चस्तरीय बैठक की शुरूआत की थी। तबसे यह क्रम लगातार जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी से लेकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं घर बैठे ही मिलें, इसके लिए भी विशेष प्रयास शुरू किए गए। 
विज्ञापन


नतीजतन ई संजीवनी के माध्यम से प्रदेश में रोजाना 4000 से ज्यादा लोग टेली कंसल्टेशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश में ई संजीवनी सेवा की शुरूआत से 16 दिसंबर तक 2,80,552 लोग परामर्श ले चुके हैं। 16 दिसंबर को ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 4184 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध
प्रदेश में ई संजीवनी सेवा रोजाना सुबह नौ से शाम पांच बजे तक (रविवार को छोड़कर) उपलब्ध रहती है। इसमें सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है। ई संजीवनी ओपीडी के तहत 500 से अधिक एमबीबीएस और 40 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा देने के लिए उपलब्ध हैं।
 

ऐसे ले सकते हैं ई संजीवनी टेली कंसल्टेंसी का लाभ

प्रदेश सरकार की ओर से घर बैठे टेली कंसल्टेंसी सेवा का लाभ लेने के लिए अपने स्मार्टफोन में ई संजीवनी एप्लीकेशन डाउनलोड करके या esanjeevaniopd.in पर लॉग इन करके या जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वह अपने नजदीकी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। 

देश के टॉप टेन राज्य
राज्य        ई संजीवनी ओपीडी
तमिलनाडु        319507
उत्तर प्रदेश        268889
मध्य प्रदेश        70838
गुजरात        63601
केरल            62797
हिमाचल प्रदेश        49224
आंध्र प्रदेश        39853
कर्नाटक        32693
उत्तराखंड        31910
महाराष्ट्र        12635
(नोट- यह आंकड़े 14 दिसंबर तक के हैं)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed