{"_id":"2528a76b0b8e3884c99427e912e64f1c","slug":"uttar-pradesh-police-torture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, कैसे-कैसे टॉर्चर करती है यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, कैसे-कैसे टॉर्चर करती है यूपी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के नूरपुर अल्देमऊ गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पूछताछ के लिए दबिश देकर उठाए गए युवक की थाने में तीन दिनों तक पुलिस कर्मियों ने पिटाई की और जलती सिरगेट से शरीर के कई अंगों को दागते रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को हुए ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे मुचलके पर छोड़ दिया। उसके भाई संजय ने पिटाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शिव कुमार सिंह, देव नारायण पांडेय निवासी जलालपुर और प्रशांत सिंह निवासी नूरपुर अल्देमऊ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस संतोष सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कादीपुर कोतवाली का घेराव किया तो पुलिस ने उसे रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर संतोष ने बताया कि पुलिस कर्मी लगातार उसकी पिटाई करते और जलती सिगरेट से दागते थे। कादीपुर कोतवाल आरोपों को नकार रहे हैं।