फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Uttar pradesh police press conference live update kanpur encounter vikas dubey

Vikas Dubey News: विकास दुबे से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस: एडीजी नहीं दे सके संतोषजनक उत्तर

Wed, 08 Jul 2020 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jul 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News: Uttar pradesh police press conference live update kanpur encounter vikas dubey
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि दो और तीन तारीख की मध्यरात्रि में पुलिस कानपुर जिले के बिकरू गांव में दबिश देने गई थी। यहां पर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आरोपी विकास दुबे अपने साथियों के साथ उसी दिन से फरार है। जिसकी तलाश में यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इसके बाद एडीजी ने पुलिस कार्रवाई से संबंधित बातों की जानकारी दी लेकिन कुछ ऐसा नहीं कहा जिससे ये साफ हो सके कि अभी की वास्तविक स्थिति क्या है। उनका कहना था कि विकास के साथियों का गिरफ्तार किया जा रहा है जो अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं उनका एनकाउंटर भी किया जा रहा है। आज बुधवार की सुबह इस मामले में नामी और वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया है। जिसकी पहचान अमर दुबे के रूप में हुई है। अमर दुबे विकास का करीबी था। अमर के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीती रात अन्य अपराधी श्यामू बाजपेयी, संजीव दुबे और जहान यादव को कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। श्यामू पर 50 हजार का इनाम है। इसके अलावा फरीदाबाद और हरियाणा के थाना खेरीपुर में मुठभेड के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

फरीदाबाद के खिरीपुर में कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर और श्रवण को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नोएडा और बुलंदशहर में मुठभेड़ हुई है। बीती रात गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में भी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें-

  • विकास के घर से पुलिस ने कुछ हथियार बरामद
  • लूटी गई 2 पिस्टल 9 एमएम बरामद की गई
  • कानपुर की घटना में जो लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  • शहदी पुलिसकर्मियों की मौत को बेकार न जाने देने का दावा
  • अपराधियों ने जिस इस प्रकार की हिम्मत की है उनको पछतावा होगा
  • हम क्राइम की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले काफी कमी 
  • दहेज हत्या, दुष्कर्म के मामलों में कमी की बात कही
  • इस वर्ष अपराध में कमी आई एक जनवरी से अब तक का आंकड़ा बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed