फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.

यूपी चुनाव: केवल नाम के ही रह गए कई कांग्रेसी सितारे, नहीं उतरे मैदान में

Fri, 10 Mar 2017 09:29 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
 Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.
प्रियंका वाड्रा, शीला दीक्षित व नवजोत सिंह सिद्घू - फोटो : amar ujala

यूपी चुनाव में कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक केवल नाम के रह गए। प्रदेश में चुनाव अभियान खत्म हो जाने के बाद भी कांग्रेस के कई स्टार प्रचारकों ने सूबे में कदम तक नहीं रखा। पार्टी के बहुत से स्टार प्रचारक तो केवल सूची तक ही सीमित रहे।

विज्ञापन


जबकि कुछ स्टार प्रचारक अपना निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर बाहर ही नहीं निकल सके। कुछ ऐसे भी हैं जो इक्का-दुक्का जगह ही पहुंच पाए।

कांग्रेस की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक सोनिया गांधी इस बार सूबे में कहीं पर भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकलीं। सात चरणों के चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम इन्हीं का दर्ज था।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक थे, लेकिन चुनाव में कहीं नहीं दिखे। जबकि इससे पहले के चुनाव में कांग्रेस उनसे पीलीभीत के तराई वाले इलाके में चुनाव प्रचार करवाती थी। इस इलाके में सिख समुदाय के मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने भी किया प्रचार से किनारा

 Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.

कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस चुनाव से किनारा कर लिया। हर बार के चुनाव में वे अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली व भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जरूर प्रचार करने आती थीं।

इस बार वे रायबरेली में केवल नाम के लिए आईं। उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार नहीं किया। अमेठी में तो वे एक भी दिन प्रचार के लिए नहीं गईं।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी सूबे में कहीं पर भी प्रचार करने नहीं आईं। केवल वाराणसी में वे एक-दो दिन जरूर दिखाई दीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी केवल वाराणसी तक ही सीमित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल नाथ व कैप्टन सतीश शर्मा भी हैं तो स्टार प्रचारक, लेकिन सूबे में कहीं पर भी प्रचार करने नहीं गए। सचिन पायलट भी सूबे में एक भी दिन कांग्रेस का प्रचार करने नहीं आए।

ऐन मौके पर भाजपा में हो गए शामिल

 Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.

स्टार प्रचारक कांग्रेस के लेकिन वोट मांगा भाजपा के लिए भोजपुरी फिल्मों के कलाकार रवि किशन थे तो कांग्रेस के स्टार प्रचारक, लेकिन उन्होंने वोट भाजपा के लिए मांगे। दरअसल, रवि किशन ने ऐन मौके पर कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस ने इनका नाम सातवें चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में दर्ज किया था। कांग्रेस इनसे पूर्वांचल में प्रचार करवाना चाहती थीं। रवि किशन ने न सिर्फ भाजपा जॉइन की बल्कि पूर्वांचल में कई जगह भाजपा के समर्थन में रोड शो कर कमल के लिए वोट मांगा।

मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने भी कर लिया किनारा
कांग्रेस ने सूबे में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम घोषित किया था। लेकिन चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से समझौता कर लिया।

इसके बाद कांग्रेस ने शीला दीक्षित की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद से शीला दीक्षित सूबे में कहीं पर भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं आईं। जबकि इनका नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में दर्ज था।

अमेठी से बाहर नहीं निकल पाए प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन

 Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.

राज्यसभा सांसद व चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन संजय सिंह भी अमेठी से बाहर नहीं निकल पाए। दरअसल, अमेठी सीट से उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही थीं।

इस पर उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी अमीता सिंह को भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर खड़ा कर दिया।

गठबंधन के प्रत्याशी सपा के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी यहीं से खड़े थे। संजय सिंह का सारा जोर इस बात पर था कि किसी तरह उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह चुनाव हार जाएं, इसलिए वे इस सीट में ही उलझकर रह गए।

नवजोत सिंह सिद्धू भी नहीं आए प्रचार करने

 Uttar Pradesh missed these congress star campaigner.
नवजोत सिंह सिद्धू

भाजपा का दामन छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू यूपी में चुनाव प्रचार करने नहीं आए। जबकि उनकी मांग कई प्रत्याशियों ने की थी। लेकिन वे यूपी के किसी भी जिले में कांग्रेस के लिए वोट मांगने नहीं आए। उन्होंने केवल अपने प्रदेश पंजाब में ही चुनाव प्रचार किया।

ये स्टार प्रचारक भी अपने क्षेत्र से नहीं निकल पाए
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री भी केवल फैजाबाद तक ही सीमित रहे। वे इसके अलावा कहीं पर भी प्रचार करने नहीं गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भी सूबे में कही पर भी चुनाव प्रचार करने नहीं निकले। उन्होंने कुशीनगर में ही इक्का-दुक्का जनसभाएं कीं। जबकि इन दोनों का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed