फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh minister suresh khanna made himself home quarantine

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने खुद को किया होम क्वारंटीन, मेरठ मेडिकल कॉलेज का किया था निरीक्षण

Thu, 04 Jun 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh minister suresh khanna made himself home quarantine
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का सोमवार को निरीक्षण करने गए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के होम क्वारंटीन होने की खबर बुधवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। मेरठ के दौरे के बाद इमरजेंसी में भर्ती छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए प्रोटोकाल के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना को भी होम क्वारंटीन होना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं मेरठ से लौटने के बाद खन्ना मंगलवार शाम को मीटिंग  के लिए जवाहर भवन के छठे तल पर स्थित चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय भी गए थे। जिससे वहां बुधवार को कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी ऑफिस को बंद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी के चलते बुधवार को सुरेश खन्ना ने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए और खुद को होम क्वारंटीन करने का फैसला किया। हालांकि मंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण उनका स्टाफ भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। उनके निजी सचिव का मोबाइल फोन भी पहुंच से बाहर बता रहा था। चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी अपना फोन नहीं उठा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार ऑफिस कराया गया सैनिटाइज

उधर, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय में मंत्री की मीटिंग के बाद अधिकतर कर्मचारी-अधिकारी ऑफिस को सैनिटाइज कराने की मांग करते रहे। बिना सैनिटाइजेशन के वह छठे तल पर स्थित ऑफिस जाने को ही तैयार नहीं थे। बुधवार को करीब 11 बजे महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता भी ऑफिस पहुंचे तो उनसे कर्मचारियों ने तीन दिन का अवकाश और ऑफिस को सैनिटाइज कराने की मांग की।

सूत्रों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री व उनके स्टाफ के संदिग्ध होने के कारण कर्मचारी ऑफिस आने के लिए तैयार नहीं थे। इस पूरी घटना के बाद महानिदेशालय में बने कोरोना कंट्रोल रूम के स्टाफ को बदल दिया गया है। महानिदेशक डॉ.केके गुप्ता का कहना है कि दो बार ऑफिस सैनिटाइज कराया गया है। डरने की कोई बात नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed