{"_id":"69a05f946539e24547026737","slug":"uttar-pradesh-la-ni-a-s-effects-have-ended-in-the-state-and-the-sun-has-become-harsher-a-warning-has-been-i-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ ला-नीना का असर, धूप के तेवर हुए सख्त; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ ला-नीना का असर, धूप के तेवर हुए सख्त; आने वाले दिनों के लिए चेतावनी हुई जारी
Thu, 26 Feb 2026 08:28 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क,लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:28 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में लगातार मौसम गर्म होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
विज्ञापन
इस बार पड़ सकती है ज्यादा गर्मी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में ही मार्च–अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। दोपहर के समय सूरज के तीखे तेवरों के कारण धूप में अधिक देर तक ठहरना मुश्किल हो गया है।मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष ला-नीना के कमजोर पड़ने से सर्दी का असर जल्दी कम हुआ और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी। इसी कारण फरवरी में ही तेज धूप, गर्मी और ऊंचे तापमान का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी के और सख्त होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन