Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli

यूपी: अयोध्या-रायबरेली सहित कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा स्नान शुरू, गंगा-सरयू में उमड़ी भक्तों की आस्था

Tue, 24 Nov 2026 09:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया है। अयोध्या के सरयू तट पर लाखों ने पवित्र सरयू में डुबकी लगाई। रायबरेली के गंगा घाटों पर भी भीड़ देखी गई। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli
कार्तिक पूर्णिमा का स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही सरयू के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद घाटों पर गोदान किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दान-पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित करन पांडे ने कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजन की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं ने घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी लगातार घाटों पर तैनात रहे और भीड़ को व्यवस्थित करते नजर आए। बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन




 जगतपुर में बैरिकेडिंग, डलमऊ जाने वाले भारी वाहनों पर तीन दिन रोक
 डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित गंगा स्नान और मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा बाईपास के अंडरपास के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को डलमऊ की ओर जाने से रोका जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर रायबरेली समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान जाम की समस्या और किसी भी संभावित सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस के अनुसार, डलमऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर यह प्रतिबंध तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी ने कार्तिक पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, भक्ति, दान और लोककल्याण का संदेश देता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया और भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसे देव दीपावली भी कहते हैं। 

कार्तिक मेले में फिर बढ़ा रामलला का खजाना

Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli
सरयू तट पर स्नान का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

 रामलला के दरबार में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान में आई गिरावट अब श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के साथ धीरे-धीरे दूर होती नजर आ रही है। कार्तिक मेले में रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का असर चढ़ावे पर भी पड़ा है। 11 से 22 नवंबर के बीच 12 दिनों में रामलला को दो करोड़ रुपये से अधिक का दान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 20 से 25 लाख रुपये का चढ़ावा आया। कुछ महीने पहले यही दान घटकर पांच से आठ लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंचने की जानकारी सामने आई थी।

दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद नकद दान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले जून में प्रतिदिन 20 से 24 लाख रुपये तक का दान बैंक में जमा हो रहा था, लेकिन जुलाई में इसमें बड़ी गिरावट आई। कुछ दिनों में दान की रकम पांच से आठ लाख रुपये तक सिमट गई थी। जुलाई के शुरुआती दिनों में भी दान की राशि में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नकद चढ़ावे में बड़े नोटों की संख्या कम होने और 10, 20 व 50 रुपये के नोटों की संख्या बढ़ने की भी चर्चा रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के ऑनलाइन और रसीद के माध्यम से दान देने की प्रवृत्ति बढ़ने की बात भी सामने आई थी।

अब कार्तिक मेले में तस्वीर बदलती नजर आ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 11 से 22 नवंबर के बीच प्रतिदिन एक से सवा लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। वहीं, 17 से 21 नवंबर तक 14 कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन डेढ़ लाख से पौने दो लाख तक पहुंच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के साथ दानपात्र में भी चढ़ावा अर्पित किया। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद मंदिर में दान की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई।

Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

कार्तिक पूर्णिमा पर रायबरेली में गंगा स्नान को घाटों पर उमड़ी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर रायबरेली में गंगा स्नान के लिए डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह लोग बैलगाड़ी से गंगा तट पहुंचे। स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन कर तीर्थ पुरोहितों को दान दिया।

Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli
गोमती में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

सीतापुर में गोमती और चक्रतीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सीतापुर के नैमिषारण्य में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आदि गंगा गोमती के राजघाट, चक्रतीर्थ और देवदेवेश्वर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार भोर 5 बजे से ही घाटों पर हर-हर गंगे और जय गोमती मैया के जयकारे गूंजने लगे। स्नान के साथ ही दान-पुण्य का सिलसिला भी शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाटों पर बैठे पुरोहितों को यथाशक्ति अन्न, दक्षिणा और वस्त्र दान किए। महिलाओं ने तुलसी पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा का विशेष महत्व है।



स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी मंदिर, बाबा भूतेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, व्यास गद्दी, कालीपीठ, सूत गद्दी, बालाजी मंदिर, देवपुरी, देवदेवेश्वर और त्रिशक्ति धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। पर्व को लेकर तीर्थ नगरी में दिनभर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Uttar Pradesh: Kartik Purnima bathing begins in several districts, including Ayodhya and Raebareli
राप्ती नदी में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

कार्तिक पूर्णिमा पर भारत-नेपाल के श्रद्धालुओं ने बहराइच में राप्ती नदी में लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को बहराइच में नवाबगंज क्षेत्र के जानकी गांव के पास स्थित राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर रसोरवा और होलिया घाट पर हजारों की संख्या में भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

इस अवसर पर वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव व सशस्त्र सीमा बल के जवान पुलिस बल के साथ घाटों पर सुरक्षा में मुस्तैद रहे। कार्तिक पूर्णिमा पर एक सप्ताह के मेले के आयोजन के लिए तैयारियां की गई हैं। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, सुमरन वर्मा, अमरजीत लाल यादव, मुक्ता प्रसाद वर्मा आदि मेलार्थियों व श्रद्धालुओं की देखरेख में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed