फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh international trade show from 21 to 25 September.

UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के स्टॉल लगेंगे, 21 से 25 सितंबर तक होगा आयोजन

Thu, 07 Sep 2023 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Sep 2023 05:21 PM IST
सार

इंटरनेशनल ट्रेड शो में विभिन्न विभागों के उत्पादों एवं उनकी योजनाओं व नीतियों का योगी सरकार प्रचार प्रसार करेगी। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के सेकेंड फ्लोर के हॉल नंबर 2 पर सभी स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh international trade show from 21 to 25 September.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब ग्रेटर नोएडा में पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित करने जा रही योगी सरकार इसके माध्यम से विभिन्न विभागों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास करेगी। इसके तहत कुल 17 विभागों को आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विशाल परिसर में होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टॉल लगाने की मंजूरी दे दी गई है। ये सभी स्टॉल सेकेंड फ्लोर के हॉल नंबर 2 में लगाए जाएंगे, जहां आने वाले नेशनल और इंटरनेशनल बायर्स के लिए तमाम तरह की पब्लिक एमिनिटीज का भी ख्याल रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए दुनिया भर के 400 से ज्यादा बायर्स ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। ये बायर्स न सिर्फ इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संभावनाओं पर भी काम करेंगे। 21 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगी। 

विज्ञापन


ओडीओपी का स्टॉल होगा सबसे बड़ा 
इंटरनेशनल ट्रेड शो कुल 2088 स्क्वायर मीटर एरिया में आयोजित किया जा रहा है। इसके ले-आउट प्लान के अनुसार कुल 17 विभागों के स्टॉल को यहां इंस्टाल किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा स्टॉल (300 स्क्वायर मीटर) ओडीओपी और सूचना जनसम्पर्क का होगा। हॉल में दो एंट्रेंस होंगे, जिसमें एंट्री के बाद फ्रंट पर यही दोनों स्टॉल आमने-सामने नजर आएंगे। ओडीओपी के स्टॉल पर प्रदेश में तमाम जिलों के खास और यूनीक उत्पादों की श्रंखला रहेगी, जो बायर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सूचना जनसम्पर्क के साथ ही 200 स्क्वायर मीटर में पर्यटन व संस्कृति विभाग का स्टॉल होगा, जहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन से संबंधी योजनाओं व नीतियों के विषय में लोग जान सकेंगे। इसी क्रम में आगे नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग और ऊर्जा विभाग व नेडा का स्टॉल होगा जिसे 100 स्क्वायर मीटर का स्थान मिला है। इसके आगे आवास एवं शहरी नियोजन (95 स्क्वायर मीटर) और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशु धन एवं दुग्ध विकास व मत्स्य विभाग (सभी 50 स्क्वायर मीटर) का स्टॉल होगा। इस रो में सबसे अंत में कृषि विभाग (60 स्क्वायर मीटर) और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग (50 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनातन पर टिप्पणी: भाजपा नेता अपर्णा ने जताई नाराजगी, बोलीं- राजनीति चमकाने के लिए धर्म का इस्तेमाल न करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिशन दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था: विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू


पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के लिए होगी खास व्यवस्था
दूसरी तरफ ओडीओपी के साथ ही 100 स्क्वायर मीटर में पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के लिए स्थान दिया गया है। इसके ठीक बगल में नगर विकास विभाग को भी इतने ही बड़े क्षेत्र में स्टॉल लगाने की मंजूरी मिली है। इसके आगे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और चिकित्सा शिक्षा विभाग (97 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल होंगे। इसके बाद आयुष विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग (96 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल रहेंगे। इसके बाद अंत में औद्योगिक विकास विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और ग्राम विकास विभाग (90 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल नजर आएंगे। उत्पादों को हॉल तक लाने के लिए यहां 4 फ्रेट लिफ्ट के साथ ही स्टोर रूम, सर्विस रूम भी उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed