{"_id":"5b4cde654f1c1b3f748b5356","slug":"uttar-pradesh-government-may-approve-the-decision-of-increasing-allowance-of-government-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन, भत्तों में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे सकती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन, भत्तों में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे सकती है सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें राज्य वेतन समिति की संस्तुतियों के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में वृद्धि से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक के लिए सोमवार को जो एजेंडा फाइनल हुआ, उसमें तीन मामले ही शामिल हैं। विभिन्न विभागों से आए अन्य प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद सहमति मिलने पर बैठक में शामिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकार बताते हैं कि वित्त विभाग ने राज्य वेतन समिति की भत्तों से जुड़ी संस्तुतियों पर विचार कर कैबिनेट के निर्णय से जुड़ा प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पर भी मुख्यमंत्री की सहमति का इंतजार है। सबसे पहले आवास किराया भत्ते पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
एजेंडे में जो प्रस्ताव शामिल बताए जाते हैं, उनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अध्यादेश 2018 को मंजूरी दिए जाने, पर्यटन विभाग द्वारा 2017-18 में एकमुश्त बजट खर्च के ब्योरे तथा बुंदेलखंड पैकेज की समय सीमा बढ़ाने, बांदा कृषि विश्वविद्यालय में केन नदी से सिंचाई सुविधा दिए जाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।