{"_id":"5be9565fbdec2269436b9fd2","slug":"uttar-pradesh-government-can-change-the-name-of-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जू का नाम अटल जी के नाम पर करने की तैयारी में सरकार, 25 दिसंबर को हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जू का नाम अटल जी के नाम पर करने की तैयारी में सरकार, 25 दिसंबर को हो सकती है घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जनपद का नाम अयोध्या करने की घोषणा के बाद अब योगी सरकार लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है। चिड़िया घर का नया नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो सकता है। जिसकी घोषणा 25 दिसंबर को की जा सकती है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भाजपा अटल जी का जन्मदिन 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाती है। इसी दिन चिड़िया घर का नाम बदलने की घोषणा हो सकती है।
इसके पहले लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जा चुका है।
इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस पर विचार चल रहा है सरकार व विभाग सही समय पर फैसला लेगा।
लखनऊ चिड़िया घर में हर साल करीब 13 लाख दर्शक आते हैं।