फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh foundation day Chief Minister Yogi Adityanath rajnath singh extends best wishes to people of up all update in hindi news

यूपी स्थापना दिवस: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक इन नेताओं ने दी बधाई

Sun, 24 Jan 2021 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Jan 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh foundation day Chief Minister Yogi Adityanath rajnath singh extends best wishes to people of up all update in hindi news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। यूपी आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। ट्विटर पर भी उत्तर प्रदेश ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। वहीं, पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राज्य के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।
 

स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने रविवार सुबह कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। 
 


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि 'भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।
 


आपको बता दें कि यूपी दिवस का उद्घाटन रविवार को अवध शिल्पग्राम में किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। यह यूपी दिवस का चौथा संस्करण होगा जो 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बार लखनऊ के साथ-साथ नोएडा में भी मनाया जाएगा।  इसके तहत गौतमबुद्धनगर स्थित नोएडा हाट में  24 जनवरी से 10 फरवरी तक एक जिला एक उत्पाद योजना पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। औपचारिक उद्घाटन के लिए कल सीएम योगी नोएडा आएंगे। 

इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा।  दुग्ध उत्पादकों को गोकुल पुरस्कार एवं नन्द बाबा पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि विभाग द्वारा तीन किसानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
 

इस मौके पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उन्नत टूल किट का वितरण किया जाएगा। विभागीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋ ण दिया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सोलर चरखा, इलेक्ट्रॉनिक चाक, दोना-पत्तल मशीन का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जिले में एमएसएमई विभाग द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। 

एमएसएमई विभाग का एप भी इस मौकेपर लांच किया जाएगा।  यूपी दिवस के मौकेपर हुनर हाट प्रदर्शनी,ओडीओपी प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी और गृह विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed