{"_id":"5f5f04ef373034006b195bce","slug":"uttar-pradesh-first-state-to-completing-75-lakh-covid-tests-highest-in-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना के 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना यूपी, 30 सितंबर से पहले एक करोड़ जांच करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कोरोना के 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना यूपी, 30 सितंबर से पहले एक करोड़ जांच करने का दावा
Mon, 14 Sep 2020 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दावा किया है कि 30 सितंबर से पहले यूपी 1 करोड़ टेस्ट करने वाला पहला राज्य होगा। अब से प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख टेस्ट करने की तैयारी है।
वहीं, प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या 75 लाख से अधिक होने पर संतोष सीएम योगी ने भी संतोष जताया है। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश में शनिवार को 147082 टेस्ट किए गए हैं।
इस तरह प्रदेश 75 लाख से अधिक नमूने जांचने वाला पहला राज्य हो गया है। इस समय प्रदेश में 68122 एक्टिव मरीजों में से 36329 होम आइसोलेशन में हैं।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,036 पहुंच गई है। इसमें 2,39,485 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 68,122 सक्रिय मरीज हैं, इसमें 36,329 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं।

प्रदेश में कोरोना से अब तक 4429 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को प्रदेश में 1,47,082 नमूनों की जांच की गई। वहीं, बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 874, कानपुर नगर में 338 व प्रयागराज में 370 नए मरीज मिले हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है। दावा किया कि 30 सितंबर से पहले यूपी 1 करोड़ टेस्ट करने वाला पहला राज्य होगा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अब से प्रदेश में प्रतिदिन 2 लाख टेस्ट करने की तैयारी है।
सीएम योगी ने प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट की संख्या 75 लाख से अधिक होने पर संतोष जताते हुए कहा कि लगातार अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं। जितने अधिक टेस्ट किए जाएंगे, कोरोना संक्रमण के प्रसार पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
लखनऊ समेत पांच जिलों पर खास फोकस करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर और मेरठ में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लखनऊ में कोविड अस्पताल बनाए गए सभी निजी चिकित्सालयों में संक्रमित मरीजों के लिए मानक के अनुरूप स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्राइवेट अस्पताल कोविड मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित पैकेज के अनुसार ही फीस लें। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।