फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh cabinet meeting in lokbhawan in lucknow.

यूपी कैबिनेट के फैसले: बनेंगे 10 कृषि केंद्र, 60 साल में रिटायर होंगे पिछड़ा वर्ग वित्त कर्मचारी

Tue, 14 Nov 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh cabinet meeting  in lokbhawan in lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

किसानों की बेहतरी के लिए कई घोषणाएं कर चुकी योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोकभवन में हुई। जिसमें तीन फैसले लिए गए-

विज्ञापन


कैबिनेट का फैसला-1
यूपी में 10 नए कृषि विज्ञान केंद्र खुलेंगे। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इससे जहां किसानों को आधुनिकतम कृषि तकनीक की जानकारी मिल सकेगी, वहीं उनकी आमदनी दोगुना करने के लक्ष्य की ओर बढ़ने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इनमें छह कृषि विज्ञान केंद्र राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों की जमीन पर खुलेंगे और अन्य चार केंद्रों के लिए राजस्व विभाग की बंजर जमीन ली जाएगी। करीब घंटे चली कैबिनेट की बैठक में कुल तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्रों से होने वाले फायदों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट का फैसला-2 लखनऊ में बनेगा गंगा बाढ़ नियंत्रण केंद्र
लखनऊ में उतरेठिया में गंगा बाढ़ कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस सेंटर के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के लिए करीब 5 हजार वर्ग मीटर जमीन देगा। इस जमीन की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है।


बाढ़ कंट्रोल सेंटर की स्थापना होने पर प्रदेश में बाढ़ प्रबंधन की व्यापक योजनाएं तैयार हो सकेंगी। इससे प्रबंधन कार्यों के क्रियान्वयन के साथ ही सड़क एवं रेल पुल के नीचे जल मार्ग की संभावनाओं पर भी काम हो सकेगा। सेंटर पर बाढ़ से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट्स भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed