{"_id":"603be4748ebc3e14fc0041e1","slug":"usmeet-singh-will-get-6-medal-lucknow-news-lko5672499188","type":"story","status":"publish","title_hn":"भातखंडे का दीक्षांत समारोह आज, 6 स्वर्ण पदक मिलेंगे उसमीत सिंह को, पढ़ें किसको मिले मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भातखंडे का दीक्षांत समारोह आज, 6 स्वर्ण पदक मिलेंगे उसमीत सिंह को, पढ़ें किसको मिले मेडल
विज्ञापन
भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय।
लखनऊ। भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विवि लखनऊ का दसवां दीक्षांत समारोह सोमवार को होने जा रहा है। समारोह में 17 छात्रों को 44 पदक बांटे जाएंगे, जिनमें 24 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक हैं। 5 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। एक शोधार्थी को मरणोपरांत उपाधि दी जाएगी। समारोह कैसरबाग के कलामंडपम प्रेक्षागृह में दोपहर तीन बजे से होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी जबकि मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य होंगे।
समारोह में सबसे ज्यादा 6 गोल्ड मेडल गायन के छात्र उसमीत सिंह को मिलेेंगे, जबकि सारंगी वादन की छात्रा एसएम आईसी सूर्यनायिका को तीन और कथक में अनुपम सिंह को तीन गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। ज्योति सिंह, प्रिया सैनी, कृति सिंह, आम्रपाली गुप्ता, रमनदीप सिंह को दो-दो गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। लखनऊ मंडलायुक्त और कुलपति भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विवि रंजन कुमार ने रविवार को परिसर में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि पदकों में इस बार भी नारी शक्ति ने बाजी मारी है। लड़कों के हिस्सों में जहां 46 प्रतिशत पदक आए हैं, वहीं लड़कियों के हिस्से में 54 प्रतिशत पदक हैं। समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं की एकल प्रस्तुतियों के अलावा वाद्यवृंद प्रस्तुतियां (सारंगी, तबला, वायलिन, हारमोनियम, मृदंगम की सामूहिक प्रस्तुति) होगी। शास्त्रीय, उपशास्त्रीय गायन के अलावा कथक नृत्य नाटिका वासंतिका का मंचन होगा।
इन्हें मिलेंगे गोल्ड मेडल
गायन के छात्र उसमीत सिंह को सबसे ज्यादा 6 गोल्ड मेडल मिलेेंगे। उन्हें राय उमानाथ बली, लीला वामन राव सडोलीकर काटकर, डॉ. समर बहादुर सिंह, पं. वामनराव सडोलीकर काटकर जैसे स्वर्ण पदक शामिल हैं। सारंगी वादन विद्या में एसएम आईसी सूर्यनायिका को तीन और कथक में अनुपम सिंह को तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे। ज्योति सिंह, प्रिया सैनी, कृति सिंह, आम्रपाली गुप्ता, रमनदीप सिंह को दो-दो गोल्ड मेडल मिलेंगे। आईडी रुवानी मधुमानिका, श्रुति श्रीवास्तव को स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
इन्हें रजत और कांस्य पदक
समारोह में प्रिया सैनी, प्रिया नन्ची, मनोज कुमार, जसवंत सिंह, कृति सिंह, दिव्या सिंह, कर्नूरी हरीश, दिनेश कुमार रावत, अनिल कुमार मिश्रा को रजत पदक मिलेंगे। इसके अलावा प्रिया नन्ची, प्रज्ञा विवेक मिश्रा, शिप्रा सिंह, आयुष प्रकाश श्रीवास्तव, श्रद्धा सक्सेना, अनुष्का त्रिपाठी, सौम्या श्रीवास्तव, एम डबल्यू एम वीराज, मोहित कुमार विश्वकर्मा को कांस्य पदक मिलेंगे।
पहली बार मरणोपरांत मिलेगी उपाधि
समारोह में 6 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। इनमें तबला वादक पं. भरत कुमार मिश्रा को मरणोपरांत उपाधि दी जाएगी। कुलसचिव लवकुश द्विवेदी ने बताया कि उनका शोध पूरा हो चुका था, उपाधि की प्रक्रिया चल रही थी कि उनका अचानक निधन हो गया। इसके अलावा विशेष नारायण मिश्रा, मनीषा मिश्रा, देश गौरव सिंह, अंकित श्रीवास्तव और मंजूषा सर्वेश जोशी को उपाधियां दी जाएंगी।