फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   using mes utensils in cleaning sewage

मेस के बर्तनों का नाला सफाई में प्रयोग का आरोप

Mon, 26 Aug 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
using mes utensils in cleaning sewage
मेस के बर्तनों का नाली सफाई में प्रयोग का आरोप
विज्ञापन

पुनर्वास विवि के छात्रों ने बनाया वीडियो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रावास में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छात्रों का आरोप है कि मेस के बर्तनों का नाली सफाई में प्रयोग किया गया। उन्होंने मेस कर्मचारियों से इसका विरोध भी दर्ज कराया। इसका वीडियो बनाया और फोटो भी खींची। लेकिन मेस कर्मचारियों ने इसे रोका नहीं। छात्रों का यह भी कहना है कि उन्होंने इस बारे में अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट डॉ. विपिन पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नहीं मिला।
छात्रों ने बताया कि शनिवार की रात छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही थी। इसी दौरान रात लगभ 11 बजे कुछ छात्रों ने देखा कि मेस कर्मचारी खाना बनाने वाले छन्ने से मेस से निकलने वाली नाली की सफाई कर रहे हैं और उसे मेस के बर्तन में ही इकट्ठा भी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि इसे लेकर काफी छात्र इकट्ठा हुए और वहां जाकर इसका विरोध दर्ज कराया। पहले तो मेस कर्मचारियों ने इसे मेस का बर्तन मानने से इंकार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पुराना बर्तन है। छात्रों ने कहा कि पिछला मेसकर्मी तो अपने सामान लेकर गया है। इसके बाद मेसकर्मी चुप हो गए। इसके बाद छात्रों ने इसका वीडियो बनाया और फोटो भी ली। जिसमें कुछ कर्मचारी छन्ने से नाली की सफाई करते हुए दिख रहे हैं। इस बारे में जब अतिरिक्त चीफ प्रोवोस्ट डॉ. विपिन पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर नहीं मिला। वहीं प्रोवोस्ट डॉ. दिनेश कुमार ने कुछ बोलने से इंकार किया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. अश्वनी कुमार दुबे ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed