फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   User charge will be charged from airport authority

एयरपोर्ट से वसूला जाएगा पांच साल का यूजर चार्ज

Sun, 22 Nov 2020 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
User charge will be charged from airport authority
एयरपोर्ट से वसूला जाएगा पांच साल का यूजर चार्ज
विज्ञापन

नगर निगम से अधिकृत एजेंसी इकोग्रीन एनर्जी पांच साल से अमौसी एयरपोर्ट का कचरा उठा रही है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन इसका यूजर चार्ज नहीं दे रहा है।
इतना ही नहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने जो निजी ठेेकेदार बायोमेडिकल वेस्ट और एयरपोर्ट परिसर के कचरे के निस्तारण को लगाए हैं, वे भी खुले में ही गंदगी फैला रहे हैं।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ये हालात देखकर एयरपोर्ट प्रशासन से पिछले पांच साल का यूजर चार्ज वसूलने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन को चेेतावनी दी कि वह निजी ठेकेदारों के खिलाफ गंदगी फैलाने और बालश्रम कराने को लेकर एफआईआर दर्ज कराए।
ऐसा नहीं हुआ तो नगर निगम एयरपोर्ट प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त ने एयरपोर्ट प्रशासन से उस जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए कहा, जिसकी लापरवाही के चलते ठेकेदार कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि एटीसी जाने वाले रास्ते पर कचरा पड़ा था। मौके पर एक व्यक्ति और बच्चा कूड़ा बीन रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि वह एसडी इंटरप्राइजेज का बाबुल अली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी को लेकर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों को बुलाया गया तो एससी होता और भूपेंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण का काम उनकी ओर से आसिम कम्युनिकेसंस और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का काम सर्जिकल वेस्ट कंपनी को दिया गया है।
इस पर मौके पर मौजूद इकोग्रीन एनजी के प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले पांच साल से एयरपोर्ट का कूड़ा उनकी कंपनी उठा रही है। इसके बाद भी एयरपोर्ट प्रशासन यूजर चार्ज नही देता है।

...तो नगर निगम करेगा कार्रवाई
नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे से कूड़ा छंटवाने का काम कराने और गंदगी फैलाने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके अलावा एयरपोर्ट ने जिन दो ठेकेदारों को कचरा निस्तारण का काम दिया है उनके खिलाफ भी केस कराया जाए। यदि एयरपोर्ट प्रशासन ऐसा नहीं करेगा तो नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed