{"_id":"685dad441c1de9eadc0d3aa8","slug":"urea-was-being-sold-at-a-higher-price-case-registered-against-three-lucknow-news-c-13-knp1050-1266871-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिक दाम पर बेच रहे थे यूरिया, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिक दाम पर बेच रहे थे यूरिया, तीन पर केस
विज्ञापन
लखनऊ। तय फुटकर दर से अधिक पर यूरिया व खाद बेचने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ गुडंबा पुलिस ने बुधवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई हुई।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 22 जून को गुडंबा में कुर्सी रोड के बेहटा स्थित आलोक जायसवाल के मेसर्स किसान खाद भंडार और इटौंजा के कल्याणपुर में अमर पाल की फुटकर दुकान मेसर्स पाल खाद भंडार पहुंचे थे। दुकानों पर अधिक दाम पर यूरिया व खाद बेचने का पता चला।
आलोक ने थोक विक्रेता गोसाईंगंज के ओम प्रकाश की इंडोरामा कंपनी से 270 रुपये प्रति बैग की दर से यूरिया खरीदी थी। अमर पाल ने यहीं से 265 रुये प्रति बैग की दर से यूरिया खरीदने की बात कही। दोनों 280 रुपये में यूरिया बेचते थे। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओम प्रकाश वर्मा, आलोक जायसवाल व अमर पाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।