फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Urban Development Minister concludes New Urban India Expo, said - UP on top of the country in terms of urban development

नगर विकास मंत्री ने किया न्यू अर्बन इंडिया एक्सपो का समापन, बोले-शहरी विकास के मामले में यूपी देश के शीर्ष स्थान पर

Fri, 08 Oct 2021 11:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Oct 2021 11:34 AM IST
सार

मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और पीएम आवास योजना में यूपी ने बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
Urban Development Minister concludes New Urban India Expo, said - UP on top of the country in terms of urban development
मंत्री आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई तकनीक का इस्तेमाल करके शहरों के विकास को नया आयाम देने के उद्देश्य से राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय ‘न्यू अर्बन इंडिया कांफ्रेस एवं एक्सपो’ का समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि कार्यक्रम में कुल 17 सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें अर्बन प्लानिंग, मेट्रो, स्मार्ट सिटी, आवास निर्माण में नई तकनीक के इस्तेमाल, डिजिटल अर्बन इकोनॉमी, वॉटर सिक्योर सिटीज आदि के मुद्दों पर विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श हुआ। इसका लाभ शहरों के विकास में मिलेगा। शहरों के विकास के मामले में उप्र देश के शीर्ष प्रदेशों में शामिल हो चुका है। खासकर स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और पीएम आवास योजना में यूपी ने बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरों में बढ़ती आबादी की वजह से नगर निकायों पर शहरों में सुविधाएं मुहैया कराने का दबाव बढ़ गया है, जो एक बड़ी चुनौती है। शहर किसी भी प्रदेश के आर्थिक विकास का इंजन होते हैं। यहां आर्थिक गतिविधियां तेज गति से चलती हैं। यही वजह है कि गांव से शहरों की ओर पलायन हो रहा है। शहरीकरण के बढ़ते दबाव को देखते हुए ही दो वर्षों में 83 नये नगर निकायों का गठन किया गया है। कूड़ा निस्तारण को बड़ी समस्या बताते हुए टंडन ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटक्षेत्र में यूपी में तेजी से काम किया है। 
विज्ञापन


अब तक प्रदेश के 16 जिलों में प्लांट लगाया जा चुका है और 33 जिलों मे लगाने का काम चल रहा है। प्रदेश केसभी शहरों में इस समय मात्र 40 प्रतिशत कूड़े का ही निस्तारण हो पा रहा है लेकिन सभी शहरों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लग जाने के बाद शत-प्रतिशत कूड़े का निस्तारण होने लगेगा। इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि तमाम विकसित देशों में लोग शहर के बजाय गांव में ही रहना पसंद करते हैं। इंग्लैंड में शहरों की तुलना में गांव में मकान मंहगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ऐसी उपविधि तैयार करा रही है जिसमें शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण का खास ध्यान जाएगा और ग्रीन बेल्ट विकसित करना जरूरी होगा। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय के अपर सचिव सुरेन्द्र कुमार वागड़े भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed