फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET 2019 held in different examination centers in Uttar Pradesh.

टीईटी के दौरान प्रदेश में 18 लोगों को किया गिरफ्तार, गाजीपुर में पेपर लीक कराने की कोशिश नाकाम

Wed, 08 Jan 2020 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
UPTET 2019 held in different examination centers in Uttar Pradesh.
परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को प्रदेश भर में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान एसटीएफ और यूपी पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर पेपर लीक कराने की कोशिश करने, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने और नकल करने व कराने का आरोप है।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ ने गाजीपुर एसटीएफ ने प्रिंसिपल सहित साल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। यहां के बुद्धम शरणम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल, क्लर्क समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रिंसिपल पारस सिंह कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा, क्लर्क सियाराम यादव शामिल हैं। 
विज्ञापन


जबकि भदोही में तीन, कन्नौज, मऊ व बलिया में दो-दो परीक्षार्थी पकड़े गए। जौनपुर में भी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र की गड़बड़ियों को लेकर प्रवेश न दिए जाने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया के टीडी कालेज में पहली पाली में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। मऊ में ककरीहार स्थित पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में पर्यवेक्षक ने नकल कर रहे दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। भदोही के बाबूसराय इंटर कॉलेज में एक छात्रा समेत दो परीक्षार्थी तथा औराई के इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया।

हाथरस में दबोचा गया साल्वर 

हाथरस के सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। सीतापुर निवासी अंकुर वर्मा के स्थान पर बिहार निवासी मनीष कुमार सिंह परीक्षा दे रहा था। आगरा पुलिस को सर्विलांस के दौरान इसकी जानकारी हुई जिसके बाद आगरा पुलिस ने हाथरस पुलिस से संपर्क कर इस मुन्ना भाई को गिरफ्तार कराने में कामयाबी हासिल हुई। केंद्र व्यवस्थापिका/प्रधानाचार्या सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कन्नौज में सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उधर, कन्नौज पुलिस ने 11 छात्रों की जगह सॉल्वर बैठाने की तैयारी कर रहे एक कोचिंग संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस का दावा है कि कन्नौज के दो परीक्षा केंद्रों समेत कानपुर, वाराणसी और इटावा के कुल 11 केंद्रों पर 11 सॉल्वरों को बैठाना था। पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपियों से पांच स्मार्ट फोन, ब्लू टूथ डिवाइस बरामद किए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

छात्रा अपने साथ ले गई उत्तरपुस्तिका

छिबरामऊ नगर के जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज में एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पत्रक की मूल प्रति अपने साथ लेकर चली गई। कॉलेज में प्रथम पाली के दौरान कक्ष संख्या दो में सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय घिलोई मीना राठौर और सहायक अध्यापक जनता कॉलेज राजेंद्र प्रसाद को कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया गया था। 

इसी कक्ष में सीमा देवी पुत्री रमेश चंद्र परीक्षा दे रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सीमा देवी ने अपने उत्तर पत्रक की द्वितीय प्रति तो जमा कर दी, लेकिन प्रथम एवं तृतीय प्रति साथ लेकर चली गई। जानकारी होते ही कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में छात्रा की तलाश करवाई गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों कक्ष निरीक्षकों सहित छात्रा सीमा देवी के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed