फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc declared the result of cane supervisor

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती परिणाम, देखें यहां...

Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
upsssc declared the result of cane supervisor
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को गन्ना प्रर्यवेक्षकों के 874 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने 26 अप्रैल 2016 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया तीन फरवरी 2017 को पूरी हो गई थी।

विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इसकी नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई थी। करीब डेढ़ साल बाद यूपीएसएससी ने upsssc.gov.in पर परिणाम की घोषणा कर दी। 

इस परीक्षा में 874 में से 782 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। 49 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित तो कर दिया गया, लेकिन उनकी नियुक्ति शासन के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी। वहीं, 31 अभ्यर्थियों का परिणाम शैक्षिक योग्यता पूर्ण न होने के चलते रोका गया है। इनका परिणाम जांच में सही पाये जाने के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन नियुक्तियों में 22 पद अनुसूचित जाति के व 12 पद अनुसूचित जनजाति के थे। अंतिम परिणाम में अनुसूचित जाति के 7 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। दो का परिणाम औपबंधिक रखा गया है। अनुसूचित जनजाति का एक भी अभ्यर्थी इसमें सफल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed