फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC: Commission will also give original OMR sheet to the candidates of PET

यूपीएसएसएससी : पीईटी के अभ्यर्थियों को मूल ओएमआर शीट भी देगा आयोग

Sun, 29 Aug 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा महेंद्र तिवारी, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Aug 2021 05:29 AM IST
सार

  • नार्मलाइजेशन व व्यक्तिगत स्कोर के साथ ओएमआर भी मिलेगी
  • ओटीपी से ओएमआर अपलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी, बढ़ेगा भरोसा

विज्ञापन
UPSSSC: Commission will also give original OMR sheet to the candidates of PET
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करने के साथ ही अभ्यर्थियों में विश्वास बढ़ाने वाली एक अच्छी पहल भी करने जा रहा है। आयोग अभ्यर्थियों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के नार्मलाइजेशन स्कोर व व्यक्तिगत स्कोर के साथ मूल ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। अभी अपनी ही ओएमआर शीट के लिए अभ्यर्थियों को आरटीआई से लेकर हाईकोर्ट तक चक्कर लगाना पड़ता है।

विज्ञापन


आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोग पीईटी की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां आमंत्रित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आपत्ति लिए जाने की प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके साथ ही ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम शुरू करने की तैयारी है। अधिकारी ने बताया कि ओएमआर स्कैनिंग पूरी करने के लिए एक महीने का लक्ष्य तय किया गया है। 
विज्ञापन


लेकिन वास्तविक रूप से कितना समय लगेगा यह स्कैनिंग शुरू होने के बाद पता चल सकेगा। स्कैनिंग का काम पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों के स्कोर नंबर आ जाएंगे। लेकिन, दो पालियों में परीक्षा की वजह से प्रश्नों के कठिनाई के स्तर को समान स्तर पर लाने के लिए तय फार्मूले पर नार्मलाइजेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नार्मलाइजेशन स्कोर के साथ उसके ओएमआर के आधार पर प्राप्त व्यक्तिगत स्कोर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही आयोग प्रत्येक अभ्यर्थी की ओएमआर शीट भी उपलब्ध कराने की योजना तैयार कर रहा है। ओएमआर शीट ओटीपी के जरिए डाउनलोड की जा सकेगी। इससे अभ्यर्थियों का आयोग की भर्ती प्रक्रिया में भरोसा बढ़ेगा। यह पूरी कार्यवाही 15 अक्तूबर तक पूरी हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि समानांतर स्तर पर पीईटी की पहली मुख्य परीक्षा की तैयारी भी चलती रहेगी। प्रयास है कि भर्ती कैलेंडर के मुताबिक पीईटी में शामिल अभ्यर्थियों के आवेदन लेकर नवंबर में राजस्व लेखपाल के रिक्त 7,882 पदों पर लिखित परीक्षा करवा दी जाए।

ओएमआर मिलने से फायदा
दरअसल, अभ्यर्थियों को वर्तमान में परीक्षा के समय ओएमआर की तीसरी प्रति (कार्बन प्रति) मिलती है जो कई बार काफी अस्पष्ट होती है और विवाद का विषय बन जाती है। दूसरा, विभिन्न आयोगों में ओएमआर में हेराफेरी के आरोप भी सामने आते रहे हैं, जो कोर्ट-कचहरी तक विवाद का विषय बनते रहे हैं। कई बार मूल ओएमआर में छेड़छाड़ के  मामले भी सामने आ चुके हैं। मूल ओएमआर अपलोड किए जाने से इस तरह की हरकत पर अंकुश लगेगा और किसी स्तर पर गड़बड़ी किए जाने पर आसानी से पकड़ी जा सकेगी।


आयोग अभ्यर्थियों को नार्मलाइजेशन स्कोर व व्यक्तिगत स्कोर के साथ ओएमआर भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। अभ्यर्थी ओटीपी के जरिए अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- प्रवीर कुमार, चेयरमैन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed