{"_id":"5f87f6c78ebc3e7503113a9e","slug":"upsee-examination-result-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSEE 2020: यूपीएसईई का परीक्षा परिणाम घोषित, बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSEE 2020: यूपीएसईई का परीक्षा परिणाम घोषित, बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना टॉपर
Thu, 15 Oct 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
संयम सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के 755 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फॉर्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। कुल 91.78 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बीटेक में मुरादाबाद के संयम सक्सेना टॉपर रहे हैं। वहीं, एमबीए में लखनऊ के गौरव गोविल टॉपर रहे। वे रेलवे में एडीआरएम हैं और स्टडी लीव पर हैं।
विज्ञापन
यूपीएसईई का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 20 सितंबर को किया था। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 19 अक्तूबर से शुरू हो रही है, जो 5 दिसंबर तक चलेगी। एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और एसईई समन्वयक प्रो. विनीत कंसल, रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में नतीजे घोषित किए।
विज्ञापन
बीटेक
1. संयम सक्सेना, मुरादाबाद
2. आकाश सिन्हा, वाराणसी
3. जय कुमार ठाकुर, प्रयागराज
एमबीए
1. गौरव गोविल, लखनऊ
2. शुभम शर्मा, गाजियाबाद
3. रमन सक्सेना, लखनऊ
बीफॉर्मा
1. रिद्धि सिंघल, मुजफ्फरनगर
2. विशेष धनराज राठी, मुजफ्फरनगर
3. ऐश्वर्या गणेश, गोरखपुर
बीऑर्क
1. आयुषी पटवारी, दिल्ली
2. जैशानी उपाध्याय, बरेली
3. पाविनी अरोड़ा, मेरठ
एमसीए
1. हर्षित ओमर, कानपुर
2. प्रिंस त्रिवेदी, लखनऊ
3. धीरज कुकरेजा, कानपुर
सीट से कम अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
यूपीएसईई के लिए कुल 1.35 लाख सीटें निर्धारित थीं, मगर कुल 1.34 लाख अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी। इसमें से भी 1.23 लाख सफल रहे। परीक्षा के लिए 1.60 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे।
1. रिद्धि सिंघल, मुजफ्फरनगर
2. विशेष धनराज राठी, मुजफ्फरनगर
3. ऐश्वर्या गणेश, गोरखपुर
बीऑर्क
1. आयुषी पटवारी, दिल्ली
2. जैशानी उपाध्याय, बरेली
3. पाविनी अरोड़ा, मेरठ
एमसीए
1. हर्षित ओमर, कानपुर
2. प्रिंस त्रिवेदी, लखनऊ
3. धीरज कुकरेजा, कानपुर
सीट से कम अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
यूपीएसईई के लिए कुल 1.35 लाख सीटें निर्धारित थीं, मगर कुल 1.34 लाख अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी थी। इसमें से भी 1.23 लाख सफल रहे। परीक्षा के लिए 1.60 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे।