फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSC Pre Exam First shift of exam completed in Lucknow candidates said this time paper was easy

UPSC Pre Exam: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- इस बार सरल रहा पेपर; अरघट्टा शब्द ने उलझाया

Sun, 25 May 2025 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 02:18 PM IST
सार

UPSC Pre Exam: लखनऊ में पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार पेपर सरल रहा। हालांकि एक सवाल के अरघट्टा शब्द ने ज्यादातर को उलझा दिया। 

विज्ञापन
UPSC Pre Exam First shift of exam completed in Lucknow candidates said this time paper was easy
अभ्यर्थी प्रतीक्षा शर्मा, कीर्ति कुमारी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। देर से पहुंचने पर कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। पहली पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि तीन सालों की अपेक्षा इस बार का पेपर सरल आया था। हालांकि कई सवालों ने परेशान भी किया। इसमें 'सिंचाई के दौरान अरघट्टा नामक उपकरण क्या होता है?' सवाल ने काफी अभ्यर्थियों को परेशान किया। 

विज्ञापन


कन्नौज से परीक्षा देने आईं अभ्यर्थी प्रतीक्षा शर्मा ने बताया उन्होंने इससे पहले कभी अरघट्टा के बारे में नहीं सुना। वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी कीर्ति कुमारी ने बताया कि इस बार इंडियन भूगोल से कम सवाल पूछे गए। इकोनॉमिक्स में स्टॉक मार्केट से जुड़े ज्यादा सवाल रहे। अभ्यर्थी अनुज यादव, राजन सिंह और अनिल यादव ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से परीक्षा दे रहे हैं, इस बार का पेपर सरल आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ayodhya News: अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजधानी में 91 केंद्रों पर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। सेंटर्स में 3600 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। लखनऊ में 40029 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। 

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जो 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर 33 सेक्टर अधिकारियों, 75 स्थानीय पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए पांच सीनियर आईएएस ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। पहली पाली में कई परीक्षार्थी ऐसे भी रहें, जिनकी परीक्षा छूट गई। वह समय से केंद्र पर नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed