{"_id":"6ab6e3931bdf10fca00fa164","slug":"ups-amolika-and-ansh-reach-the-second-round-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1938014-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी की अमोलिका और अंश दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी की अमोलिका और अंश दूसरे दौर में पहुंचे
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान एक्शन में खिलाड़ी।
लखनऊ। यूपी की 13वीं वरीय अमोलिका सिंह ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल और सिद्धार्थ मिश्रा और अंश विशाल गुप्ता ने पुरुष एकल में जीत से शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।
महिला युगल में सातवीं वरीय अमोलिका सिंह व केरल की मेहरान रिजा, यूपी की रिधिमा सिंह व आदित्या यादव और मिश्रित युगल में यूपी के अस्मित सिंह व ऋद्धि भारद्वाज भी अंतिम 16 में पहुंच गए। यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के महिला एकल के पहले दौर में 13वीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह ने महाराष्ट्र की मधुमिता नारायण को 15-6, 15-9 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई जबकि यूपी की काजल व दिव्यांशी को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की तान्या सिंह ने यूपी की काजल पंवार को 15-10, 15-12 से और केरल की एलिजा ने यूपी की दिव्यांशी गौतम को 15-9, 9-15, 15-8 से हराया।
मिश्रित युगल के पहले दौर में यूपी के अस्मित सिंह व ऋद्धि भारद्वाज की जोड़ी ने केरल के शंकर प्रसाद उदयकुमार व दिया अरुण को रोमांचक मुकाबले में 15-8, 6-15, 16-14 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। पुरुष एकल के पहले दौर में यूपी के सिद्धार्थ मिश्रा व अंश विशाल गुप्ता ने जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। सिद्धार्थ मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के हर्षल को 15-7, 15-8 से हराया जबकि यूपी के अंश विशाल गुप्ता ने दिल्ली के आकाश यादव के खिलाफ 15-13, 15-12 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महिला युगल के पहले दौर में जीत से सातवीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह व केरल की मेहरान रिजा के साथ यूपी की रिधिमा व आदित्या की जोड़ी अंतिम 16 में पहुंच गई। अमोलिका सिंह व मेहरान रिजा ने हरियाणा की निशु मलिक व तनु मलिक को 15-12, 15-4 से और यूपी की रिधिमा सिंह व आदित्या यादव की जोड़ी ने भविष्या चांगमई व ईशु मलिक (असम/हरियाणा) को 15-12, 15-6 से शिकस्त दी। वहीं पिछली विजेता कर्नाटक की शिखा गौतम व अश्विनी भट्ट की जोड़ी उलटफेर का शिकार हो गई। इस जोड़ी को नायसा करियप्पा व प्रवंदिका राघवन (कर्नाटक/तमिलनाडु) की क्वालिफायर जोड़ी ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 5-15, 18-16, 15-12 से हराया।
यूपी के सिद्धार्थ मिश्रा पुरुष एकल के अंतिम 16 में
यूपी के सिद्धार्थ मिश्रा ने टूर्नामेंट में लगातार दो जीत के साथ पुरुष एकल के अंतिम 16 में जगह बना ली। सिद्धार्थ ने दूसरे दौर के मुकाबले में चौथी वरीय महाराष्ट्र के प्रज्जवल को 17-15, 15-11 से हराकर उलटफेर भरी जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व पहले दौर के मुकाबले में सिद्धार्थ मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के हर्षल को 15-7, 15-8 से हराया था।