{"_id":"5bd88c95bdec2269c544b7e3","slug":"uppsc-did-not-issued-joining-letters-to-staff-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"419 नर्सें उत्तीर्ण लेकिन नियुक्ति 335 को, यूपीपीएससी की मंशा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
419 नर्सें उत्तीर्ण लेकिन नियुक्ति 335 को, यूपीपीएससी की मंशा पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित सभी 419 नर्सों की नियुक्ति का आदेश जारी न होने से चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय पर उंगलियां उठ रही हैं। 419 में से सिर्फ तैनाती सिर्फ 335 को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जालौन, सहारनपुर और बांदा में नियुक्ति दी गई है। जबकि 84 की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
चयनित नर्सों का दावा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी पोस्टिंग की जानकारी नहीं दी गई है। जबकि सभी चयनित अभ्यर्थी सूची की फोटो कॉपी लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स महिला के कुल 4381 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक लागू होने के कारण 1993 पद खाली रह गए थे और आयोग ने 2388 अभ्यर्थियों को स्टाफ नर्स के लिए अंतिम रूप से चयनित घोषित किया था।
विज्ञापन
इनमें से स्वास्थ्य विभाग में 3628 में से 1830 पदों पर चयन हुआ। कुल 1798 पद खाली रह गए। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा विभाग में 753 के सापेक्ष 558 पदों पर चयन हुआ। कुल 195 पर खाली रह गए। आयोग ने 558 में से 419 पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को संस्तुति भेजी थी।
इनमें से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई जालौन में 100, सहारनपुर में 100, आजमगढ़ में 75 और बांदा के लिए 60 नर्सों की सूची जारी की गई है। बची हुई 84 अभ्यर्थी को अपनी सूची का इंतजार है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ.केके गुप्ता का कहना है कि रिक्त पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है।