फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPCS exam to be completed in just one year.

भर्ती परीक्षाओं को लेकर यूपी में टूटते जा रहे रिकॉर्ड

Mon, 05 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam to be completed in just one year.

विवादों के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं और उनके परिणाम घोषित होने के भी सभी रिकार्ड टूटते जा रहे हैं। अब तो पीसीसी की भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज से भी कम अवधि में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


आयोग की ओर से परीक्षाओं का जो कैलेंडर घोषित हुआ है उसके अनुसार पीसीएस की भर्ती प्रक्रिया एक साल के भीतर ही पूरी हो जाएगी।

डॉ.अनिल यादव के अध्यक्ष बनने के बाद भर्तियों में कुछ ज्यादा तेजी आई है। ढाई साल में आयोग ने तकरीबन ढाई सौ तरह की भर्तियां कर डालीं। हालांकि इन भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए प्रतियोगियों ने न्यायालय में याचिका दाखिल की है। पीसीएस तथा अन्य भर्तियों में भी यह तेजी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में तकरीबन डेढ़ साल लग जाते हैं। पहले पीसीएस की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में भी दो से तीन साल लग जाते थे, लेकिन अब एक साल के भीतर ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पीसीएस-2015 से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इसकी मुख्य परीक्षा हो चुकी है। इसी साल इंटरव्यू कराके फाइनल रिजल्ट निकालने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस-2016 में भी रहेंगे यही हालात

UPPCS exam to be completed in just one year.

यही स्थिति पीसीएस-2016 में भी रहने की उम्मीद है। आयोग ने पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च को कराने की घोषणा की है। 24 जून से मुख्य परीक्षा शुरू हो जाएगी। सबकुछ निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ तो आगामी वर्ष में पीसीएस की भर्ती प्रक्रिया 2016 में ही पूरी हो जाएगी।

इतना ही नहीं लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती प्रक्रिया भी एक साल में पूरी हो जाएगी। लोअर सबऑर्डिनेट-2006, 2008, 2009 की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन साल लग गए। लोअर सबऑर्डिनेट-2013 की भर्ती प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है।

इसके विपरीत लोअर सबऑर्डिनेट-2015 की भर्ती प्रक्रिया एक साल में पूरी की कवायद तेज कर दी गई है। अभी आवेदन मांगा गया है। आयोग ने छह दिसंबर को प्रारंभिक फिर अगले साल 24 अप्रैल से मुख्य परीक्षा कराने की घोषणा की है।

यदि सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ तो यह भर्ती भी अगले साल अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed