फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPCL filed a report in the regulatory commission in the smart meter case

स्मार्ट मीटर मामले में यूपीपीसीएल ने नियामक आयोग में दाखिल की रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
UPPCL filed a report in the regulatory commission in the smart meter case
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्मार्ट मीटर के बंद होने के मामले में सभी विद्युत वितरण कंपनियों व उप्र पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने उप्र विद्युत नियामक आयोग में अपनी-अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि विद्युत वितरण निगमों ने ई-मेल के जरिए जो रिपोर्ट नियामक आयोग को भेजी है वह आधी-अधूरी है। 
विज्ञापन


बता दें कि जन्माष्टमी के दिन प्रदेश भर में लगे लाखों की संख्या में स्मार्ट मीटर अचानक बंद हो गए थे। इस वजह से उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। हालांकि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 1.58 लाख स्मार्ट मीटर ही बंद होना स्वीकार किया था।
विज्ञापन


इस मामले की जांच के लिए सरकार ने जहा एसआईटी का गठन किया है, वहीं विद्युत नियामक आयोग ने भी पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और विद्युत वितरण निगमों से रिपोर्ट तलब की थी। इसी कड़ी में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और विद्युत वितरण  निगमों ने अपना जवाब दाखिल किया है। अब सोमवार को आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed