फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upico plan for state development

यूपी में युवाओं के साथ कॉरपोरेट कल्चर को विकसित करेगी यूपीको

Fri, 06 Sep 2013 11:38 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
upico plan for state development

विकास की गति तेज करने के लिए यूपी में कॉरपोरेट कल्चर बनाने का काम यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीको) करेगी। यूपीको ने इसके लिए ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है।

विज्ञापन


इस करार में यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज वियना और इंडियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (आईसीसीएसआर) के साथ मिलकर दो नए कोर्स लखनऊ में कराए जाएंगे। इसके साथ युवाओं को मौका देने के लिए एक लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति यूपीको देगी।
विज्ञापन


यूपीको के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में ये निर्णय किए गए। बैठक में यूपी सरकार, सिडबी और इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीको के प्रबंध निदेशक प्रवीन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि करीब 25-25 सीट के साथ एमएस इन एनवायरमेंट साइंस और डिप्लोमा इन कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

कंपनी अपना कार्यालय गोखले मार्ग से पिकप भवन गोमतीनगर में ले जा रही है। वहां इन कोर्स के लिए स्टडी सेंटर बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र की सामाजिक जिम्मेदारी को सरकार अनिवार्य बना चुकी है।


ऐसे में इसके विशेषज्ञों की भी जरूरत है। इन्हें हाथों-हाथ कंपनियां रोजगार दे रही हैं। देश के विकास में आने वाले समय में ये युवा ही बदलाव तय करेंगे।

प्रवीन सिंह ने बताया कि 38 साल पहले बनी यूपीको की हालत में अब सुधार किया जा रहा है। हम यूपी के विकास को वैज्ञानिक पहलुओं के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

कंपनी जहां पिछले वित्तीय सत्र में केवल एक करोड़ के रेवेन्यू के साथ खड़ी थी, वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही हम आठ करोड़ का लक्ष्य पूरा कर चुकेहैं। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू टर्नओवर 25 करोड़ करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed