फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPEDA seeks answer from DM regarding industrial corridor

Lucknow News: औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर यूपीडा ने डीएम से मांगा जवाब

Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
UPEDA seeks answer from DM regarding industrial corridor
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर की जमीन का मामला फिर गरमा गया है। किसानों के विरोध के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पत्र पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने गंभीर रुख अपनाया है। मामले में यूपीडा ने डीएम से छह बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के इटौरा बुजुर्ग में कॉरिडोर के लिए करीब 100 एकड़ जमीन किसानों से लेनी है। किसान लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों ने शिकायत पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से की थी। किसानों के पत्र का हवाला देकर पूर्व मंत्री ने यूपीडा को पत्र भेजकर गांव की जगह गंगा एक्सप्रेस से 500 मीटर दूर अपटा गांव के पास रामगंज में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर कॉरिडोर बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र पर यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने डीएम को पत्र भेजकर छह बिंदुओं की रिपोर्ट तलब की है। प्रस्तावित जमीन पर किसानों के सब्जी उगाकर जीविकोपार्जन करने, उक्त जमीन रामगंज की जमीन से अधिक उपजाऊ होने, रामगंज की ग्राम समाज व ऊसर जमीन के निष्प्रयोज्य होने सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की गई है। डीएम से पूछा गया है कि क्या प्रस्तावित भूमि की जगह रामगंज की जमीन प्रस्तावित करना औचित्यपूर्ण है या नहीं। डीएम ने एसडीएम को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed